Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsBJP Councillor Mayank Garg s Viral Video Raises Questions on Junior Engineer s Conduct
डिप्टी मेयर ने जेई को दी थप्पड़ मारने की धमकी

डिप्टी मेयर ने जेई को दी थप्पड़ मारने की धमकी

संक्षेप:

Saharanpur News - भाजपा पार्षद मयंक गर्ग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे विद्युत विभाग के जेई की कार्यशैली पर सवाल उठाते दिख रहे हैं। पार्षद ने जेई को थप्पड़ मारने की धमकी भी दी। इस मामले पर mixed प्रतिक्रियाएँ आ रही हैं, जबकि जेई ने पार्षद के व्यवहार की शिकायत की है।

Dec 24, 2025 10:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

भाजपा पार्षद व डिप्टी मेयर मयंक गर्ग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मयंक गर्ग विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) की कार्यशैली और व्यवहार पर गंभीर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में पार्षद काफी नाराज दिख रहे हैं और जेई पर जनता की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कड़े शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इतना ही नहीं, गुस्से में पार्षद जेई को थप्पड़ मारने की धमकी देते भी सुनाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो खुमरान पुल स्थित बिजली घर का है, जहां किसी समस्या को लेकर पार्षद पहुंचे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिश्रित प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग पार्षद के गुस्से को जायज ठहरा रहे हैं, तो कई लोग जनप्रतिनिधि की भाषा और व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं। जेई राजकुमार ने बताया कि मामला मंगलवार दोपहर का है। पार्षद बिजलीघर आए। पार्षद ने गालीगलौच की और थप्पड़ मारने की धमकी दी, जो वीडियों में देखी व सुनी जा सकती है। इस मामले में संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। देर रात मामले में समझौता हो गया है। पार्षद मयंक गर्ग का कहना है कि किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। मामला निपट गया है।