भाजपाईयों ने स्थापना दिवस मनाया, संगठन की मजबूती का लिया संकल्प

Apr 07, 2026 12:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share

Saharanpur News - भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस सोमवार को बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। महानगर अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए ध्वज लगाने और बूथ स्तर पर सक्रियता की अपील की।

भाजपाईयों ने स्थापना दिवस मनाया, संगठन की मजबूती का लिया संकल्प

सहारनपुर संवाददाता भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस सोमवार को दिल्ली रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन की मजबूती और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता होना हम सभी के लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष अजीत सिंह राणा ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि स्थापना दिवस के अवसर पर अपने घरों पर पार्टी का ध्वज लगाएं और बूथ स्तर के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि बूथ स्तर की मजबूती ही पार्टी की सफलता का आधार है। राज्य मंत्री बृजेश सिंह व जसवंत सैनी ने भी सभी को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी अपने 47वें स्थापना दिवस के साथ स्वर्ण जयंती की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के साथ वैश्विक शक्ति के रूप में उभर रहा है। बताया कि 6 अप्रैल 1980 को पार्टी की स्थापना हुई थी, जिसके पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेई बने थे। नगर विधायक राजीव गुंबर व महापौर अजय सिंह ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति कर रहा है और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत आज साकार हो रहे हैं। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष मांगे राम, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा को शॉल व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अनुसूचित आयोग के सदस्य महिपाल वाल्मीकि, पूर्व विधायक जगपाल, नरेश सैनी, पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, हेमंत अरोड़ा, पूर्व जिला अध्यक्ष मानवीर पुंडीर, विजेंदर कश्यप, अमर गुप्ता, नूतन शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।