बदमाशों ने लकड़ी व्यापारी से 50 हजार लूटे
Saharanpur News - बदमाशों ने लकड़ी व्यापारी से 50 हजार लूटे

दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए दिन ढलते ही बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक लकड़ी व्यापारी से 50 हजार रुपए लूट लिए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। कोतवाली क्षेत्र के गांव पथरवा निवासी शौकीन पुत्र जमील लकड़ी की ठेकेदारी करता है। रविवार को वह यमुनानगर से लकड़ी बेचकर करीब एक लाख 35 हजार रुपए लेकर वापस अपने गांव लौट रहा था। बताया जाता है कि जैसे ही वह दिल्ली - यमुनोत्री हाइवे पर गांगराव नदी के पुल के पास पहुंचा तो बाइक रोककर शौच करने चला गया, जैसे ही वह वापस लौटकर बाइक पर सवार होने लगा तो एक बाइक पर सवार होकर आए नकाबपोश तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया और उसकी एक जेब से 50 हज़ार रुपए लूट लिए, जबकि बाकी रकम दूसरी जेब में थी, जो बच गई।
वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश बेहट कस्बे की ओर भाग निकले। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। पुलिस बदमाशों की तलाश के लिए कस्बे में सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है। इंस्पेक्टर सतपाल भाटी ने बताया घटना की सूचना मिली है पुलिस टीम जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


