ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरभीम आर्मी ने बढ़ाई सियासी हलचल, आज होगी दिल्ली में हुंकार रैली

भीम आर्मी ने बढ़ाई सियासी हलचल, आज होगी दिल्ली में हुंकार रैली

भीम आर्मी ने वेस्ट यूपी में सियासी हलचल पैदा कर दी है।

भीम आर्मी ने बढ़ाई सियासी हलचल, आज होगी दिल्ली में हुंकार रैली
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरFri, 15 Mar 2019 12:06 AM
ऐप पर पढ़ें

भीम आर्मी ने वेस्ट यूपी में सियासी हलचल पैदा कर दी है। शुक्रवार को भीम आर्मी दिल्ली में हुंकार भरेगी। साथ ही यह भी तय करेगी की आगामी चुनाव में वह किसके पाले में जाएगी। जिस कारण सभी दलों की निगाहे भीम आर्मी की रैली पर लगी हुई है। उधर, भीम आर्मी ने भी अपनी तैयारियों को पूरा कर लिया है। पदाधिकारियों का दावा है कि सहारनपुर से हजारों की संख्या में युवा दिल्ली पहुंचेंगे।

काशीराम जयंती 15 मार्च को भीम आर्मी ने बहुजन हुंकार रैली का करेगी। भीम आर्मी चंद्रशेखर ने हुंकार रैली का एलान किया था। जिसके बाद से ही भीम आर्मी रैली की तैयारी में जुट गई थी। मंगलवार को चंद्रशेखर के नेतृत्व में ही भीम आर्मी ने सहारनपुर से बहुजन अधिकार यात्रा की शुरूआत की थी। जिसे बुधवार को देवबंद में रोक दिया गया था। जिसके हंगामा शुरू हुआ था। भीम आर्मी समर्थकों ने पुलिस और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी। इसी दौरान चंद्रशेखर की तबीयत खराब होने के कारण उसे मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर बुधवार को प्रियंका गांधी ने चंद्रशेखर से मुलाकात की। जिसके बाद सियासी भूचाल आ गया है। शुक्रवार को दिल्ली में संसद मार्ग पर भीम आर्मी की रैली होगी। पदाधिकारियों का दावा है कि रैली की सभी तैयारी हो चुकी है। सहारनपुर से भीम आर्मी के समर्थक बउ़ी संख्या में दिल्ली पहंुंच रहे हैं। रैली के बाद ही भीम आर्मी आगे की रणनीति पर विचार करेगी। साथ ही भीम आर्मी चुनाव में किसके साथ रहेगी इसकी स्थिति भी स्पष्ट करेगी।

दिल्ली में भीम आर्मी बहुजन हुंकार रैली होगी। भीम आर्मी समर्थक बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंच रहे हैं। रैली में ही आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। --कमल वालिया, राष्ट्रीय महासचिव भीम आर्मी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें