ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरभीम आर्मी के पदाधिकारी खुफिया विभाग की रडार पर

भीम आर्मी के पदाधिकारी खुफिया विभाग की रडार पर

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर और राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रत्न की गिरफ्तारी के बाद दूसरे पदाधिकारी खुफिया एजेंसी के रडार पर है। वही प्रशासन भी भीम आर्मी के मूमेंट पर नजर बनाए हुए...

भीम आर्मी के पदाधिकारी खुफिया विभाग की रडार पर
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरFri, 23 Aug 2019 01:22 PM
ऐप पर पढ़ें

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर और राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रत्न की गिरफ्तारी के बाद दूसरे पदाधिकारी खुफिया एजेंसी के रडार पर है। वही प्रशासन भी भीम आर्मी के मूमेंट पर नजर बनाए हुए है।

दिल्ली के तुगलकाबाद में संत रविदास के मंदिर हटाने के विरोध में प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर समेत 96 भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। भीम आर्मी प्रमुख और राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी के बाद खुफिया एजेंसी भी सक्रिय हो गई है।

भीम आर्मी के पदाधिकारियों की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। वेस्ट यूपी में भीम आर्मी के पदाधिकारियों द्वारा उठाए जा रहे हर कदम पर खुफिया एजेसियों की नजर है। वही स्थानीय प्रशासन भी भीम आर्मी प्रमुख की गिरफ्तार के बाद अलर्ट पर है।

जिले के डीएम और एसएसपी लगातार पदाधिकारियों के साथ संपर्क में है और आगामी रणनीति की बराबर जानकारी ले रहे है। भीम आर्मी के राष्ट्रीय महासचिव कमल सिंह वालिया समेत दूसरे पदाधिकारी दिल्ली कूच कर चुके है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें