ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरभीम आर्मी प्रमुख को दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में

भीम आर्मी प्रमुख को दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में

भीम आर्मी प्रमुख को दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में -सफदरजंग अस्पताल के बाहर...

भीम आर्मी प्रमुख को दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरWed, 30 Sep 2020 01:50 PM
ऐप पर पढ़ें

भीम आर्मी प्रमुख चन्द्रशेखर को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। भीम आर्मी प्रमुख को हिरासत में लेने के बाद भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने सहारनपुर से दिल्ली कूच कर दिया है। भीम आर्मी प्रमुख सफदरजंग अस्पताल के बाहर रेप पीड़िता की मौत के बाद धरने पर बैठे थे।

हाथरस में दुष्कर्म की शिकार पीड़िता ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मंगलवार दम तोड़ दिया। पीड़िता की मौत के बाद भीम आर्मी प्रमुख कार्यकर्ताओं के बाद अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए थे। देर शाम चन्द्रशेखर को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लेकर कार्यकर्ताओं को वहाँ से हटा दिया। भीम आर्मी के उपाध्यक्ष मंजीत नौटियाल भी दिल्ली में मौजूद हैं। मंजीत नौटियाल ने कहा कि हाथरस की बेटी को न्याय दिलाने तक आंदोलन जारी रहेगा।

भीम आर्मी मीडिया प्रभारी टिंकू कपिल ने कहा कि भीम आर्मी प्रमुख को कहा रखा गया है इसकी जानकारी भी नही दी जा रही है।बुधवार को जिले से कई कार्यकर्ता दिल्ली की ओर कूच कर चुके है। चन्द्रशेखर को अगर दिल्ली पुलिस ने रिहा नही किया तो दिल्ली समेत पूरे देश मे बड़ा आंदोलन किया जाएगा। साथ ही हाथरस की रेप पीड़िता के परिवार को न्याय दिलाने में भीम आर्मी कोई कसर नही छोड़ेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें