ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरभीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर को कोर्ट से मिली जमानत

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर को कोर्ट से मिली जमानत

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर को तीस हजारी कोर्ट से बुधवार को जमानत मिल गई। कोर्ट ने चार सप्ताह तक दिल्ली से दूर रहने और फतेहपुर थाने में हर शनिवार को हाजिरी देने की शर्त पर चंद्रशेखर को जमानत दी...

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर को कोर्ट से मिली जमानत
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरWed, 15 Jan 2020 10:59 PM
ऐप पर पढ़ें

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर को तीस हजारी कोर्ट से बुधवार को जमानत मिल गई। कोर्ट ने चार सप्ताह तक दिल्ली से दूर रहने और फतेहपुर थाने में हर शनिवार को हाजिरी देने की शर्त पर चंद्रशेखर को जमानत दी है। उधर चंद्रशेखर की जमानत के बाद भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। बुधवार को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर को जमानत दे दी। दिल्ली में चुनाव के चलते कोर्ट ने चंद्रशेखर को चार सप्ताह तक दिल्ली से बाहर रहने का आदेश भी दिया है। इसके साथ ही चंद्रशेखर को हर शनिवार को फतेहपुर थानें में जाकर हाजिरी भी देनी होगी। कोर्ट ने इस शर्त पर चंद्रशेखर को जमानत दे दी। चंद्रशेखर को बीती 20 दिसंबर को दरियागंज से दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दरअसल जामा मस्जिद के बाहर सीएए के विरोध प्रदर्शन में भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने भाग लिया था। जैसे ही मार्च दरियागंज इलाकें में पहुंचा तो प्रदर्शन के दौरान जमकर हिंसा और बवाल हुआ था। दिल्ली पुलिस ने चंद्रशेखर को दरियागंज इलाकें से गिरफ्तार कर लिया था। चंद्रशेखर पर दिल्ली पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा, भीम को उकसानें और बवाल करने जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पिछले कुछ दिन पहले कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने चंद्रशेखर की तबियत खराब होने और एम्स में इलाज करने की मांग को लेकर टवीट भी किया था। चंद्रशेखर का पंडित दीपदयाल उपाध्याय अस्पताल में चेकअप भी कराया गया था। 0-भीम आर्मी कार्यकर्ताओं में खुशीबुधवार को भीम आर्मी प्रमुख की जमानत की खबर जैसे ही जिले में कार्यकर्ताओं को मिली तो खुशी की लहर दौड गई। भीम आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंजीत नौटियाल और महासचिव कमल सिंह वालिया भी जेल में बंद है। ऐसे में चंद्रशेखर की जमानत की खबर से कार्यकर्ताओं में उत्साह आ गया है। राष्ट्रीय महासचिव प्रतिनिधि बुल्ला शाह ने कहा कि चंद्रशेखर को जमानत मिलने से सभी खुश है। सभी कार्यकर्ताओं ने जमानत के लिए प्रयास किया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें