ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरभीम आर्मी ने दी सीएम का विरोध करने की धमकी

भीम आर्मी ने दी सीएम का विरोध करने की धमकी

जेल में बंद भीमआर्मी के जिलाध्यक्ष कमल वालिया की बिगड़ी सेहत पर ध्यान न देने का आरोप लगाते हुए भीमआर्मी कार्यकर्ताओं ने 26 नवंबर को सहारनपुर आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विरोध करने की धमकी दी...

भीम आर्मी ने दी सीएम का विरोध करने की धमकी
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरThu, 23 Nov 2017 10:49 PM
ऐप पर पढ़ें

जेल में बंद भीमआर्मी के जिलाध्यक्ष कमल वालिया की बिगड़ी सेहत पर ध्यान न देने का आरोप लगाते हुए भीमआर्मी कार्यकर्ताओं ने 26 नवंबर को सहारनपुर आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विरोध करने की धमकी दी है। जेल में बंद आर्मी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मंजीत नोटियाल की ओर से दावा किया गया कि जेल में भी विरोध दर्ज किया जाएगा। कहा कि जेल और जिला प्रशासन कमल वालिया की सेहत पर ध्यान नहीं दे रहा है। वहीं भीम आर्मी महाराष्ट्र कोर कमेटी के जिलाध्यक्ष राजू कांबले की हार्टअटैक से मौत पर भीम आर्मी ने शोक प्रकट किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें