स्थापना दिवस पर भाकियू रक्षक ने किया संगठन विस्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
Follow us on Google News
share

नागल में भाकियू रक्षक के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सक्रिय कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया और जिलाध्यक्ष रविंद्र सैनी को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा वीरेंद्र सिंह लाखनोर को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ओहलान ने संगठन की उपलब्धियों और कार्यकर्ताओं से एकता की अपील की।

स्थापना दिवस पर भाकियू रक्षक ने किया संगठन विस्तार

नागल। भाकियू रक्षक के स्थापना दिवस पर शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में संगठन के सक्रिय कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष रविंद्र सैनी को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा वीरेंद्र सिंह लाखनोर को जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई। समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ओहलान ने कहा कि संगठन ने बीते दो वर्षों में किसानों, मजदूरों और व्यापारियों की समस्याओं को मजबूती से उठाकर न्याय दिलाने का प्रयास किया है। उन्होंने बताया कि भाकियू रक्षक की शुरुआत सहारनपुर से हुई थी, जो अब अन्य प्रदेशों तक फैल चुकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर संगठन को और मजबूत करने की अपील की।

कार्यक्रम में शिक्षाविद हेमंत अरोड़ा को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सुबे सिंह मलिक, सुनील शास्त्री, सुनील राणा, जितेंद्र चौधरी, राहुल फौजी, अमित, दीपक गुप्ता, विपिन हांडा, संजीव विश्वकर्मा, बलकार सिंह, अभिलाष चौधरी, आशीष चौधरी, अहतेशाम, बीरम प्रधान, गजेंद्र नौसरान, शिवम चौधरी और बिल्लू त्यागी मौजूद रहे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।