बाबा साहब के विचार आज भी समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं

Apr 17, 2026 11:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share

Saharanpur News - बाबा साहब के विचारों को जीवन में आत्मासात करने का आह्वान बाबा साहब के विचार आज भी समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैंबाबा साहब के विचार आज भी समाज के लिए

बाबा साहब के विचार आज भी समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं

सहारनपुर। भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में भाजपा द्वारा शुक्रवार को गढ़ी मलूक में सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें बाबा साहब के विचारों को जीवन में आत्मासात करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर विधायक राजीव गुंबर एवं महानगर अध्यक्ष शीतल ने कहा कि बाबा साहब के विचार समानता, न्याय और बंधुत्व आज भी समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि इन मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश समावेशी विकास, सामाजिक न्याय और समान अवसरों की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

सरकार द्वारा बाबा साहब से जुड़े पंच तीर्थों और स्मृतियों को सम्मान देने का कार्य सराहनीय है। महापौर डॉ. अजय सिंह, विधायक देवेंद्र निम एवं पूर्व महापौर संजीव वालिया ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलकर एक समरस और सशक्त भारत के निर्माण में योगदान दें। वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन संघर्ष, उनके ज्ञान और सामाजिक परिवर्तन में दिए गए योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने अपने दृढ़ संकल्प से सामाजिक कुरीतियों को चुनौती दी और एक ऐसे भारत की नींव रखी, जहां हर नागरिक को समान अधिकार प्राप्त हो। भारतीय संविधान आज भी देश को एकता, अखंडता और न्याय के मार्ग पर आगे बढ़ा रहा है। इस दौरान संजीव कर्णवाल, विनोद घावरी, जय राम गीतम, ललित कटारिया, मनोज ठाकुर, संत किरण दास, राम कुमार दस्ती ,महावीर दास , सतीश दास, सुरेंद्र दास, ओम प्रकाश कटारिया, बाबू राम किरात दास ,राजपाल हरिद्वार वाले, राजेश दास, रामकुमार, किशोर शर्मा, नितिन परमार, अंकित जाटव, प्रदीप शर्मा आदि रहे।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।