ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरसहारनपुर के साइबर ठगों से सावधान

सहारनपुर के साइबर ठगों से सावधान

खेलों पर ऑनलाइन के नाम पर युवाओं को अपने झांसे में फंसाकर लाखों रुपये की ठगी की गई। पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भांडा फोड़...

सहारनपुर के साइबर ठगों से सावधान
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरTue, 03 Nov 2020 06:08 PM
ऐप पर पढ़ें

सहारनपुर। संवाददाता

केस एक-

खेलों पर ऑनलाइन के नाम पर युवाओं को अपने झांसे में फंसाकर लाखों रुपये की ठगी की गई। पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भांडा फोड़ किया। सहारनपुर के सैंकड़ों युवाओं को अपना शिकार बनाया। 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से साढ़े चार लाख रुपये और 53 लाख रुपये फ्रीज कराया। अब बाकी अपराधियों को गिरफ्तार करने को टीमें दबिश दे रही है। जिसमें सहारनपुर के भी कई अन्य लोग शामिल हैं।

-केस दो-

शिक्षिका से पहले फेसबुक पर दोस्ती की। इसके बाद शादी का झांसा देकर उससे लाखों रुपये की साइबर ठगी की गई थी। इस मामले में साइबर सैल पुलिस ने नाइजीरिया के दो युवकों समेत एक युवती को गिरफ्तार किया था। गैंग ने सहारनपुर के कई लोगों को इसी तरह से अपना शिकार बनाया था।

-केस तीन

सहारनपुर के साइबर ठगों ने कुत्ता बेचने के नाम पर सुरत और मध्यप्रदेश के कई लोगों ने लाखों रुपये की ठगी की। कुछ समय पहले पुलिस ने कुत्ता बेचने के नाम पर ठगी करने वाले साइबर ठगी करने वालों को गिरफ्तार किया था।

सहारनपुर बना सेफ जोन

-इन दिनों सहारनपुर साइबर ठगी करने वाले गिरोह के लिए सेफ जोन बन गया है। सहारनपुर से ठगी के कई गिरोह का नेटवर्क फैला हुआ है। ऑनलाइन शॉपिंग, एटीएम कार्ड बदलकर, एटीएम का क्लोन बनाकर ऑनलाइन सट्टा, गेम में पैसे लगाकर ठगी करने समेत कई तरह के गिरोह काम कर रहे हैं। साइबर सैल की माने तो सहारनपुर में प्रतिदिन 10 से 15 साइबर ठगी के छोटे-बड़े केस आते हैं। जिसमें सबसे अधिक मामले विभिन्न योजनाओं का झांसा देकर पैसे निकालने के मामले होते हैं। साइबर थाने की टीम लगातार ऐसे गिरोह का भांडा फोड़ करने में जुटी है।

कई बार रुपये भी कराए वापस

सहारनपुर साइबर सैल टीम के मुताबिक, सहारनपुर में बड़े पैमाने पर ठगी के मामले सामने आते हैं। जिसमें फेसबुक हैक कर ठगी करने के मामले भी शामिल है। कई बार ठगी करने वालो को रुपये भी बरामद गये हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें