ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरप्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद कर 16 हजार जुर्माना वसूला

प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद कर 16 हजार जुर्माना वसूला

नगर निगम में प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ चल रहा अभियान मंगलवार को भी जारी रहा। नगर निगम की टीम ने प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। साथ ही 16 हजार रुपये...

प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद कर 16 हजार जुर्माना वसूला
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरWed, 01 Nov 2023 12:20 AM
ऐप पर पढ़ें

नगर निगम में प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ चल रहा अभियान मंगलवार को भी जारी रहा। नगर निगम की टीम ने प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। साथ ही 16 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।

नगर निगम की टीम ने बेहट रोड के रसूलपुर में दुकानों की जांच की। करीब बीस दुकानों की जांच की गयी। जिनमें से चार दुकानों पर प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद की गयी और जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा शहर के दिल्ली रोड व हकीकत नगर क्षेत्र में भी 15 दुकानों की जांच करते हुए तीन दुकानों से प्रतिबंधित पॉलीथिन तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के सात कॉर्टन बरामद किये गए। दुकानों से बरामद कॉर्टन और पॉलीथिन बरामद को जब्त किया गया। दुकानदारों पर जुर्माना भी लगाया गया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें