ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरपिछड़े वर्ग का हित भाजपा में ही सुरक्षित: डा. धर्म सिंह सैनी

पिछड़े वर्ग का हित भाजपा में ही सुरक्षित: डा. धर्म सिंह सैनी

कैराना की हार के बाद लोकसभा चुनावों में पिछड़े वर्ग को पार्टी से जोड़ने की कवायद भाजपा ने शुरू कर दी है। इसी क्रम में सोमवार को लखनऊ में हुए पिछड़ा वर्ग सम्मेलन हुआ। जिसमें वेस्ट यूपी से भारी संख्या में...

पिछड़े वर्ग का हित भाजपा में ही सुरक्षित: डा. धर्म सिंह सैनी
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरTue, 25 Sep 2018 12:51 PM
ऐप पर पढ़ें

कैराना की हार के बाद लोकसभा चुनावों में पिछड़े वर्ग को पार्टी से जोड़ने की कवायद भाजपा ने शुरू कर दी है। इसी क्रम में सोमवार को लखनऊ में हुए पिछड़ा वर्ग सम्मेलन हुआ। जिसमें वेस्ट यूपी से भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया। उन्होंने कहा है कि पिछड़े वर्ग का हित भाजपा में ही सुरक्षित है।

वेस्ट यूपी की अहम सीट कैराना की हार को भाजपा अभी तक भूल नहीं पा रही है। अब आगामी लोकसभा चुनाव में कैराना की हार का बदला लेने के साथ ही भाजपा वेस्ट की सभी सीटों पर काबिज होना चाहती है।

इसके तहत भाजपा ने सूबे भर में जहां तमाम कार्यक्रम कर रही है, वहीं अब पिछड़े समाज के सम्मेलनों पर भी फोकस करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में 21 सितंबर को लखनऊ में एक बैठक हुई थी। इसमें उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ ही सहारनपुर से विधायक व सूबे के आयुष मंत्री ड़ा. धर्म सैनी भी मौजूद रहे थे।

वेस्ट यूपी से अधिक से अधिक सैनी, कुशवाहा, कश्यप और मौर्य को लाने की जिम्मेदारी डा. धर्म सिंह को सौंपी गई थी। सोमवार को लखनऊ में सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ ही डा.सैनी भी विशिष्ट अतिथि की हैसियत से मौजूद रहे। कार्यक्रम सहारनपुर और मेरठ मंडल से भारी संख्या में सैनी, कुशवाहा, मौर्य आदि पिछड़े समाज के लोगों ने भाग लिया।

डा. धर्म सिंह सैनी ने बताया कि सम्मेलन काफी सफल रहा है। भाजपा सदैव ही पिछड़ों की हितैषी पार्टी रही है। प्रदेश और केन्द्र की सरकार ने तमाम योजनाएं पिछड़े वर्ग के लिए शुरू की हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें