Saharanpur News: पार्षद प्रतिनिधि कार्यालय के बाहर फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, सहारनपुर
Follow us on Google News
share

Saharanpur News: थाना कुतुबशेर में पार्षद प्रतिनिधि नितिन जाटव के कार्यालय के बाहर हुई फायरिंग में पुलिस ने सौरभ को गिरफ्तार किया है। इस घटना में आरोपी के पास से तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। अमन की तहरीर पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग का केस दर्ज किया गया। अमन बाल-बाल बच गया था।

Saharanpur News: पार्षद प्रतिनिधि कार्यालय के बाहर फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

Saharanpur News: थाना कुतुबशेर क्षेत्र में पार्षद प्रतिनिधि नितिन जाटव के कार्यालय के बाहर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा और एक कारतूस बरामद की। थाना कुतुबशेर इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी ने बताया कि अमन पुत्र भगतराज की तहरीर पर सौरभ पुत्र छोटेलाल और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ जान से मारने की नीयत से फायरिंग, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना में अमन बाल-बाल बच गया था। रंजिश में आरोपियों ने पार्षद प्रतिनिधि के कार्यालय के बाहर फायरिंग की थी।

पुलिस ने सौरभ को माल गोदाम रोड स्थित पुराने बंद पड़े प्लेटफॉर्म के पास से गिरफ्तार कर लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।