Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsAttack on Village Head s Son Two Bikers Assault in Saharanpur
ग्राम प्रधान की गाड़ी में घुसकर बेटे पर जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज

ग्राम प्रधान की गाड़ी में घुसकर बेटे पर जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज

संक्षेप:

Saharanpur News - सदर बाजार थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो आरोपियों ने ग्राम प्रधान की पत्नी की कार में घुसकर उनके बेटे पर जानलेवा हमला किया। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी बाइक सवारों की पहचान बाइक नंबर के आधार पर की जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Dec 12, 2025 10:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

थाना सदर बाजार क्षेत्र में बाइक सवार दो आरोपियों द्वारा ग्राम प्रधान की पत्नी की कार में घुसकर बेटे पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ग्राम प्रधान ने थाना सदर बाजार में दोनों अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस बाइक नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। थाना जनकपुरी क्षेत्र के गांव जमालपुर के ग्राम प्रधान पृथ्वी सिंह की पत्नी विद्या देवी ने तहरीर में बताया कि वह अपने बेटे अंकुश कुमार के साथ अपनी कार से बेटी के ससुराल रामनगर जा रही थीं। आरोप है कि सहारनपुर से निकलते ही बाइक सवार दो युवक उनका पीछा करने लगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कई बार कार को ओवरटेक किया और रास्ते में रोकने की कोशिश की। विद्या और उनका बेटा डर के मारे कार नहीं रोके और आगे बढ़ते रहे। जब पेपर मिल के पास रेलवे फाटक बंद होने से जाम लग गया तो उन्होंने गाड़ी को रोक लिया। आरोप है कि तभी दोनों बाइक सवार आरोपी युवक कार के पास पहुंचे। उन्होंने भद्दी गालियां देते हुए खिड़की से अंदर हाथ डालकर प्रधान के बेटे अंकुश कुमार पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता विद्या ने बताया कि हमलावरों का व्यवहार बेहद खतरनाक था। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया, वरना कोई अनहोनी हो सकती थी। पीड़िता ने तुरंत 112 पर कॉल की, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि हमला जानबूझकर डराने और माहौल बिगाड़ने के लिए किया गया। फिलहाल पुलिस ने दोनों अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक कपिल देव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बाइक नंबर से आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।