Saharanpur News: कला उत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, जीते पुरस्कार
Saharanpur News: कला उत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, जीते पुरस्कारकला उत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, जीते पुरस्कारकला उत्सव में छात्र-छात्राओं न

Saharanpur News: नकुड़। केएलजीएम इंटर कॉलेज में सोमवार को ब्लॉक स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता हुई। इसमें नकुड़ ब्लॉक के 10 से अधिक राजकीय व सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विधाओं में प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक (द्वितीय) हर्षदेव स्वामी ने किया। उन्होंने कहा कि कला उत्सव से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानने और भविष्य में करियर के नए अवसर तलाशने का मौका मिलता है। नृत्य में राजकीय हाईस्कूल की सलोनी, मूर्तिकला में केएलजीएम की मीनाक्षी और कहानी लेखन में कुमारी हफसा प्रथम रहीं। नाटक मंचन में केएलजीएम की जरीन, काजल, राधिका व साजिया की प्रस्तुति को प्रथम पुरस्कार मिला।
साधारण सभा अध्यक्ष केके शर्मा, प्रबंध समिति अध्यक्ष शिवचरण शर्मा, सदस्य बिजेन्द्र शर्मा, रामकुमार गुप्ता, विनोद वर्मा, नोडल अधिकारी प्रधानाचार्य अर्चना दिवाकर समेत संध्या सिंह, पूनम त्यागी, स्वाति, पूजा सिंह, भारत धीमान, कुलदीप सिंह और पंकज आर्य मौजूद रहे।


