Saharanpur News: नाबालिग से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, सहारनपुर
Saharanpur News: सरसावा में 14 वर्षीय नाबालिग से छेड़खानी और विरोध करने पर महिला से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को सरसावा हाईवे कट के पास से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया।

Saharanpur News: सरसावा। घर में घुसकर 14 वर्षीय नाबालिग से छेड़खानी करने और विरोध करने पर महिला से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को सरसावा हाईवे कट के पास से गिरफ्तार कर लिया।


