अरिस्टो किड्स के बच्चों ने इंटरनेशनल चैम्पियनशिप में लहराया परचम

Mar 01, 2026 11:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share

Saharanpur News - गंगोह की अरिस्टो किड्स अबेकस एकेडमी के बच्चों ने इंटरनेशनल अबेकस चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। कृषा राय को प्रोडिगी अवार्ड, एकाग्र गर्ग ने चतुर्थ स्थान, आयुष्मान और रियांश को प्रोडिगी अवार्ड मिला। भव्या बंसल को शाइनिंग स्टार अवार्ड, मान्या रहेजा को चतुर्थ स्थान, और ताशी गर्ग, साध्वी बजाज और खुशी को भी शाइनिंग स्टार अवार्ड से सम्मानित किया गया।

अरिस्टो किड्स के बच्चों ने इंटरनेशनल चैम्पियनशिप में लहराया परचम

गंगोह। नगर की अरिस्टो किड्स अबेकस एकेडमी के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर इंटरनेशनल अबेकस चैम्पियनशिप में अपनी प्रतिभा की छाप छोडी है। प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के हजारों बच्चों ने भाग लिया। संस्थापक मोनिका गर्ग ने बताया कि अबेकस में कृषा राय को प्रोडिगी अवार्ड, एकाग्र गर्ग ने चतुर्थ स्थान, आयुष्मान को प्रोडिगी अवार्ड तथा मानवी को शाइनिंग स्टार अवार्ड मिला। रियांश को प्रोडिगी अवार्ड, भव्या बंसल को शाइनिंग स्टार अवार्ड, मान्या रहेजा को चतुर्थ स्थान और वैदिक मैथ्स प्रतियोगिता में ताशी गर्ग, साध्वी बजाज और खुशी को शाइनिंग स्टार अवार्ड से सम्मानित किया गया। विजेता बच्चों ने श्री बालाजी धाम पहुंचकर महंत सुशील शर्मा से आशीर्वाद प्राप्त किया।

अरिस्टो किड्स के चेयरमैन उज्ज्वल पांडा ने भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।