Saharanpur News: सम्मान समारोह में शिक्षकों की भूमिका को सराहा
हिन्दुस्तान, सहारनपुर
Saharanpur News: सम्मान समारोह में शिक्षकों की भूमिका को सराहासम्मान समारोह में शिक्षकों की भूमिका को सराहासम्मान समारोह में शिक्षकों की भूमिका को सराहासम्मान समारोह म

Saharanpur News: देवबंद। श्रीराम कृष्ण योगाश्रम इंटर कॉलेज में मानव कल्याण मंच के तत्वावधान में बुधवार को शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित हुआ। महामंडलेश्वर आशु गिरी ने कहा कि शिक्षक ज्ञान के साथ विद्यार्थियों में संस्कार और अनुशासन विकसित कर उनका चरित्र निर्माण करते हैं। सीएचसी चिकित्सा अधीक्षक डा. रियंका चौधरी और अरुण अग्रवाल ने कहा कि मां पहली गुरु होती है, जबकि शिक्षक ज्ञान, शिष्टाचार और संस्कार देकर जीवन की राह दिखाता है। प्रधानाचार्य विजय गुप्ता, सुनीता रानी, रामबोल शर्मा, सचिन जैन, आलोक मित्तल और मेघा शर्मा सम्मानित हुए।


