एक करोड़ की स्मैक और हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार
संक्षेप: Saharanpur News - एंटी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स और कोतवाली गंगोह पुलिस ने एक मादक पदार्थ तस्कर शोएब को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 543 ग्राम स्मैक और हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ से अधिक है। आरोपी का गिरोह उत्तराखंड और हरियाणा तक फैला हुआ है।
एंटी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स और कोतवाली गंगोह पुलिस ने ‘नशे के अंधकार से से जीवन के उजाले की ओर’ अभियान के तहत मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 543 ग्राम स्मैक और हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ से अधिक है। आरोपी वेस्ट यूपी में मादक पदार्थ तस्करी करता था। एसपी देहात सागर जैन ने पत्रकार वार्ता में बताया कि एंटी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स और कोतवाली गंगोह पुलिस ने तीतरो तिराहे के पास से एक सूचना के आधार पर शोएब पुत्र साजिद निवासी ग्राम तितरवाड़ा थाना कैराना जनपद शामली को गिरफ्तार किया।

आरोपी की तलाशी लिए जाने पर उसके पास से 543 ग्राम स्मैक और हेराइन बरामद हुई है। इसके अलावा बैग, मोबाइल फोन और हजार रुपये की नगदी बरामद हुई है। एसपी देहात का कहना है कि बरामद स्मैक व हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रुपये से अधिक है। आरोपी वेस्ट यूपी के जिलों में मादक पदार्थों की तस्करी करता था। गिरोह के बारे में पता करने जुटी सहारनपुर। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की है। जांच में सामने आया है कि आरोपी का गिरोह है। आरोपी बरेली और अन्य जगहों पर मादक पदार्थ लेकर आता था। एसपी देहात ने बताया कि आरोपी के गिरोह में अन्य आरोपी भी शामिल हैं, जिनके बारे में पता लगाया जा रहा है। इन आरोपियों को गिरफ्तार करने को पुलिस टीम को लगा दिया गया है। उत्तराखंड और हरियाणा तक भी फैला है नेटवर्क सहारनपुर। पुलिस की जांच में सामने आया है कि पकड़े गए मादक पदार्थ तस्कर और उसके साथियों का नेटवर्क उत्तराखंड़ व हरियाणा तक फैला हुआ है। एसपी देहात ने बताया कि जानकारी की जा रही है कि आरोपी से मादक पदार्थ कहां-कहां से लाता था और किन-किन को सप्लाई करता था। जल्द पुलिस पूरे गिरोह को राजफाश करेगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




