Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsAnti-Corruption Awareness Program at Delhi Public School Youth Empowerment
स्कूल में दिलाई भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

स्कूल में दिलाई भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

संक्षेप:

Saharanpur News - दिल्ली पब्लिक स्कूल में एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्कूली बच्चों को भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया और उन्हें सत्यनिष्ठा की...

Aug 29, 2025 06:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

दिल्ली रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (एसीएफआई) की ओर से एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव गाबा के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई तथा उन्हें भ्रष्टाचार मुक्त भारत निर्माण हेतु सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में एसीएफआई के जिला संयोजक गगनदीप ने संगठन का परिचय देते हुए बताया कि संस्था पिछले आठ वर्षों से भ्रष्टाचार विरोधी जागरुकता अभियानों के माध्यम से देशभर में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं को जागरूक और सक्रिय बनाकर ही भ्रष्टाचार जैसी बुराई को समाप्त किया जा सकता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव गाबा ने कहा कि सत्यनिष्ठा की शपथ लेना और उस पर अमल करना देश की प्रगति के लिए अनिवार्य है। भ्रष्टाचार हमारे आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक विकास में सबसे बड़ी बाधा है। प्रत्येक नागरिक को ईमानदार और सतर्क रहकर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में शामिल होना चाहिए। स्कूल प्रधानाचार्य कार्यक्रम के लिए एसीएफआई टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मुहिम विद्यार्थियों में नैतिकता और ईमानदारी की भावना को मजबूत करेगी। उन्होंने संगठन को इस जागरूकता अभियान के लिए शुभकामनाएं दीं। गुलशन वाधवा, गगन गुलाटी, प्रिंस बतरा, अपूर्व वर्मा, गगनदीप सिंह, नीना ढींगरा एवं डॉ. रिचा भटनागर आदि रहे।