ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरभूमि विकास बैंक के चुनाव में अनिल सिंह बने निर्विरोध प्रतिनिधि

भूमि विकास बैंक के चुनाव में अनिल सिंह बने निर्विरोध प्रतिनिधि

पूर्व ब्लॉक प्रमुख ठा. अनिल सिंह के भूमि विकास बैंक देवबंद शाखा प्रतिनिधि पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने पर विधायक और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत...

भूमि विकास बैंक के चुनाव में अनिल सिंह बने निर्विरोध प्रतिनिधि
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरFri, 28 Aug 2020 06:04 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व ब्लॉक प्रमुख ठा. अनिल सिंह के भूमि विकास बैंक देवबंद शाखा प्रतिनिधि पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने पर विधायक और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वहीं सपा कार्यकर्ताओं ने प्रशासन पर भाजपा के दबाव में चार अन्य प्रत्याक्षियों का नामांकन रद् करने पर तहसील परिसर में रोष प्रकट कर महापंचायत करने की चेतावनी दी।

शुक्रवार को शिक्षक नगर स्थित विधायक कुंवर बृजेश सिंह के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में ठा. अनिल सिंह के निर्विरोध निर्वाचित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। विधायक कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि पार्टी ने जिन अपेक्षाओं के साथ अनिल सिंह को जो जिम्मेदारी है वह उसे पूरी करेंगे।

इस दौरान जिला कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन चौ. राजपाल सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सिंह सैनी ने उनका स्वागत कर शुभकामनाएं दी। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख नागल विजेंद्र सिंह, चौ. चरण सिंह कोरवा,अमित त्यागी, विपिन त्यागी एड., शिवराज सिंह रोड, विपिन सिरोही, डा. उपेंद्र, रविन्द्र चौधरी, सतीश चौधरी आदि मौजूद रहे।

सपा कार्याकर्ताओं ने तहसील में किया प्रदर्शन

देवबंद। सपा कार्याकर्ताओं ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख परविन्द्र चौधरी के नेतृत्व में तहसील परिसर में प्रदर्शन करते हुए भूमि विकास बैंक के चुनाव में विपक्षी दलो के प्रत्याश्यिों के नामांकन निरस्त कराए जाने को सत्ता पक्ष का षड़यंत्र करार दिया।

पदम सिंह गुर्जर ने कहा कि भाजपा नेताओं के इशारे पर नामाकंन पत्र निरस्त कर ड्रामा रचा गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हार के डर से विपक्षियों का नामांकन निरस्त कराया है। प्रर्दशन करने वालो में राव मसीउल्लाह, राम किशन सैनी, डा़ वाजिद, सचिन सैनी, मांगाराम सैनी, सूरजभान और शिवकुमार सैनी एवं नरेंद्र आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें