Saharanpur News: बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों का देर रात तक हंगामा
Saharanpur News: विरोध में कईं गांवों के ग्रामीण आधी रात तक नकुड़ बिजलीघर में डटे रहे तो, गांव टाबर के बिजलीघर में भी दिन में ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया। ग

Saharanpur News: नकुड़। ग्रामीण व नगर क्षेत्र में हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा लगातार फूट रहा है। बिजली कटौती के विरोध में कईं गांवों के ग्रामीण आधी रात तक नकुड़ बिजलीघर में डटे रहे तो, गांव टाबर के बिजलीघर में भी दिन में ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया। गुरुवार रात गांव साढोली पिलख़ना के ग्राम प्रधान प्रशासक संजय चौधरी के नेतृत्व में गांव साढोली, रणदेई, नगली, मलकपुर आदि के ग्रामीण 132 केवी ट्रांसमिशन बिजलीघर पहुंचकर धरने पर बैठ़ गए। ग्रामीणों को आरोप था कि विद्युत निगम के अधिकारी शासनादेशों की धज्जियां उडाते हुए मन मर्जी से आपूर्ती में कटौती कर रहे है।
जबकि रिकार्ड में निर्धारित आपूर्ति दर्शाई जा रही है। देर रात करीब 12 बजे तक हंगामा चलने के बाद अवर अभियंता ट्रांसमिशन अश्वनी कुमार के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। जबकि शुक्रवार सुबह गांव टाबर के ग्रामीणों ने गांव के बिजलीघर पहुंचकर बिजली कटौती के विरोध में कईं घंटे हंगामा किया। इसके बाद एसडीओ को शिकायत पत्र देकर उनके आश्वासन पर ग्रामीण वापिस लौटे। इस दौरान अर्जुन सिंह, विक्रम सिंह, पारस, मोहित, अमित चौधरी, डा. इदरीस अहमद, मांगेराम, नेहरू, रवि, ठाकुर भोपाल सिंह, जगमाल सिंह, दीपक राणा, कुलदीप शर्मा, अशोक, गुंजन, ब्रिजेश राणा आदि ग्रामीण रहे।

