पड़ोसी पर लगाया बेटी को गायब करने का आ रोप

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share

Saharanpur News - पड़ोसी पर लगाया बेटी को गायब करने का आ रोप पड़ोसी पर लगाया बेटी को गायब करने का आ रोप पड़ोसी पर लगाया बेटी को गायब करने का आ रोप पड़ोसी पर लगाया बेटी

पड़ोसी पर लगाया बेटी को गायब करने का आ रोप

नागल। सलेमपुर निवासी एक महिला ने अपने ही पड़ोस के रहने वाले युवक पर उसकी नाबालिक बेटी के साथ अवैध संबंध बनाने के बाद उसकी बेटी से पैदा हुए नवजात को मारने व उसकी बेटी को गायब करने का आरोप लगाया है। महिला ने युवक व उसके परिवार के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़िता का कहना है कि उसके पड़ोस करने वाला एक युवक उसकी 14 वर्षीया बेटी के साथ वर्षों से अवैध संबंध बनाता रहा था जिस कारण उसकी बेटी गर्भवती हो गई थी, मामला सामने आने के बाद गांव समाज के लोगों के बीच युवक ने अपने परिवार की सहमति से उसकी बेटी को पत्नी बनाकर अपने घर ले गया था।आरोप

है कि कुछ समय बाद युवक सहित उसके परिजन बेटी को अकारण ही परेशान करते हुए मारपीट करने लगे थे। यह भी आरोप है कि उसकी बेटी से पैदा हुए पहले बच्चे को युवक, उसके माता-पिता व जीजा ने हत्या कर उसकी बेटी को गायब कर दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।