
एसडीए वीसी पर लगाए आरोप, इस्तीफे की मांग
Saharanpur News - लघु उद्योग भारती के महासचिव अनुपम गुप्ता ने सहारनपुर विकास प्राधिकरण पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने उद्यमी आदेश बिंदल के खिलाफ 15 वर्ष पुरानी फैक्ट्री का गलत ध्वस्तीकरण नोटिस जारी करने का दावा किया। गुप्ता ने उच्चस्तरीय जांच और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
लघु उद्योग भारती के मेरठ संभाग के महासचिव अनुपम गुप्ता ने सहारनपुर विकास प्राधिकरण पर बदले की भावना से कार्य करने का आरोप लगाया और मामले की उच्चस्तरीय जांच कर इस्तीफे की मांग की। कोर्ट रोड स्थित कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में अनुपम गुप्ता ने सहारनपुर विकास प्राधिकरण पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि सहारनपुर विकास प्राधिकरण द्वारा लघु उद्योग भारती के उद्यमी आदेश बिंदल को डराने-धमकाने के उद्देश्य से उनकी 15 वर्ष पुरानी फैक्ट्री के ध्वस्तीकरण का गलत नोटिस जारी किया गया है। अनुपम गुप्ता ने कहा कि दिल्ली रोड पर विकसित की जा रही एक कॉलोनी के बीच उद्यमी का 1050 गज का प्लॉट आ रहा है, आरोप है कि जेई प्रदीप गोयल व सार्थक शर्मा ने उद्यमी से सरकारी रेट पर रजिस्ट्री कराने को कहा, जो बाजार मूल्य से काफी कम है।
रजिस्ट्री से इंकार करने पर गागलहेड़ी स्थित 2009 से संचालित फैक्ट्री को नया बताकर नोटिस दिया गया। अनुपम गुप्ता ने मांग की कि प्राधिकरण अपने दावे सिद्ध करे, अन्यथा संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष वरुण अग्रवाल, उद्यमी आदेश बिंदल, घनश्याम माहेश्वरी, मुकेश शर्मा, सुशील भारद्वाज, शोर्य जैन, संजय कपूर, अजय शर्मा आदि बड़ी संख्या में लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी व उद्यमी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




