
वायुसेना कर्मी पर भरी कचहरी परिसर में किया हमला, चार पर केस
Saharanpur News - कचहरी में एक वायुसेवा कर्मचारी पर उसके मुकदमे के दौरान हमला किया गया। आरोपी पक्ष ने उसे घेरकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कचहरी में मुकदमे की तारीख पर आये वायुसेवा कर्मचारी पर दूसरा पक्ष हमलावर हो गया। उसे घेरकर मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। कुछ लोगों ने उसकी हमलारोपियों से जान बचाई। आरोपियों ने झूठे मामले में फंसाने की धमकी भी दी गई। आरोपियों ने कचहरी परिसर में हंगामा भी किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक ही परिवार के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना नागल के गांव नागल बुढ़ेडी निवासी दीपक कुमार के मुताबिक वह वायुसेना कर्मचारी है और उसका थाना सरसावा के गांव सौराना निवासी विक्की पुत्र धर्मपाल आदि से एक मुकदमा कोर्ट में चल रहा है।
दीपक कुमार का आरोप है कि 28 नवंबर की दोपहर जब वह मुकदमे की पैरवी के संबंध में सिविल कोर्ट में तारीख पर आया था, तो एसीजेएम तृतीय कोर्ट के बाहर ही आरोपी पक्ष उसे मिल गया और विक्की ने अपने पिता धर्मपाल, परिवार के हिमांशु और उसके पिता ओमपाल आदि के साथ मिलकर उसे घेर लिया और गाली गलौज करते हुए उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोरगुल सुन कुछ लोगों ने मौके पर पहुंच बीच बचाव कराया तो हमलारोपियों ने दोबारा मौका मिलने पर जान से मारने और झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर फरार हो गए। कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर कपिल देव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




