ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरमुकदमे के आदेश बाद जैन मुनि नयनसागर फिर आए चर्चा में

मुकदमे के आदेश बाद जैन मुनि नयनसागर फिर आए चर्चा में

जैन मुनि नयन सागर महाराज के खिलाफ गाजियाबाद में में मुकदमा दर्ज करने के आदेश हुए हैं। गाजियाबाद के महीम जैन की याचिका पर कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश...

मुकदमे के आदेश बाद जैन मुनि नयनसागर फिर आए चर्चा में
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरMon, 19 Nov 2018 12:11 AM
ऐप पर पढ़ें

जैन मुनि नयन सागर महाराज के खिलाफ गाजियाबाद में में मुकदमा दर्ज करने के आदेश हुए हैं। गाजियाबाद के महीम जैन की याचिका पर कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिये। जिसके बाद यह प्रकरण एक बार फिर सुर्खियों आ गया है।

अगस्त माह में युवती का वीडियो वायरल होने के बाद नयन सागर महाराज सुर्खियों में आए थे। प्रकरण से जुड़ी युवती ने सहारनपुर पहुंचकर उनके खिलाफ साजिश करने के आरोप लगाए थे। जिसमें तीन लोगों को साजिशकर्ता होने का भी दावा किया था। अगस्त माह में जैनमुनि नयन सागर महाराज को लेकर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एक युवती कमरे में जा रही दी थी। वीडियो वायरल होने के बाद यह प्रकरण काफी दिन तक सुर्खियों में रहा था। नयन सागर महाराज का एक आश्रम सहारनपुर के नानौता में होने के कारण सहारनपुर तक भी यह मामला पहुंचा था। यही नहीं प्रकरण से जुड़ी युवती ने भी सहारनपुर पहुंचकर 20 अगस्त को प्रेसवार्ता की थी। युवती ने इस पूरे प्रकरण को साजिश बताया था। जिसमें जैन समाज के ही तीन लोगों को साजिशकर्ता बताया गया था। युवती ने डीआईजी को प्रार्थनापत्र देकर इस पूरे मामले की जांच करने की मांग की थी। जिसके बाद से ही यह मामला शांत था। अब गाजियाबाद के वैशाली निवासी महीम जैन ने नयन सागर महाराज पर धार्मिक भावना भड़काने के आरोप लगाए हैं। जिस पर कोर्ट ने महाराज के खिलाफ मुदकमा दर्ज करने के आदेश दिये। जिससे जैन समाज में इस प्रकरण को लेकर एक बार फिर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

इस प्रकरण में कुछ भी बोलना जल्दबाजी : राजेश जैन सहारनपुर जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन का कहना है कि महीम जैन ने धार्मिक भावना भड़काने का आरोप लगाए हैं। हो सकता है किसी भी भावनाएं आहत हुई हों, लेकिन अभी इस प्रकरण को लेकर कोई भी प्रतिक्रिया देना जल्दबाजी है। युवती ने भी अपने बयानों में मुनिश्री नयन सागर महाराज को निर्दोष बताया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें