
अफगानिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा देवबंद
संक्षेप: Saharanpur News - अफगानिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय के निदेशक मौलाना महमुदुल्लाह जाहिदी के नेतृत्व में चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने दारुल उलूम अशरफिया का दौरा किया। मदरसे के प्रबंधक ने उनका स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान कुरआन-पाक सुनाते हुए तलबा से सामान्य ज्ञान के सवाल-जवाब किए गए। दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा हुई।
अफगानिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालाय के निदेशक के नेतृत्व में चार सदस्य प्रतिनिधिमंडल ने दारुल उलूम अशरफिया पहुंचकर तलबा से मुलाकात की। इस दौरान मदरसा प्रबंधक ने उनका स्वागत किया गया। अफगानिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय के निदेशक मौलाना महमुदुल्लाह जाहिदी अफगानी के नेतृत्व में अफगानिस्तान का चार सदस्य प्रतिनिधिमंडल सोमवार को दारुल उलूम अशरफिया पहुंचा। इस दौरान मदरसे के मोहतमिम मौलाना सलीम अशरफ कासमी ने प्रतिनिधिमंडल का शाल ओढ़ा कर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए उन्हें मदरसे की सनद किताबें उपहार स्वरूप दी। प्रतिनिधिमंडल में सीनियर अफसर हाफिज अतिकुल्लाह जाहिदी, मौलवी नुरुल्लाह अफगानी और सैयद रहमतुल्लाह हैदरी ने मदरसे के तलबा (छात्रों) से कुरआन-पाक सुनते हुए सामान्य ज्ञान के सवाल जवाब किए।

इस दौरान मौलाना महमुदुल्लाह जाहिदी ने कहा कि पिछले दिनों हिन्दुस्तान में उनके विदेश मंत्री मौलाना आमिर खान मुत्ताकी का दारुल उलूम में पहुंचने के दौरान हुए भव्य स्वागत का बहुत अच्छा पैगाम हुकूमत-ए-अफगानिस्तान को पहुंचा है, जिससे दोनों मुल्कों की आवाम एक-दूसरे के बहुत करीब आ गई है, जिसका फायदा दोनों मुल्कों को होगा। कहा कि अफगानिस्तान में दारुल उलूम और यहां के पूर्वजों की खिदमत को बहुत ही अच्छी निगाह से देखा जाता है। यही वजह है कि अफगानिस्तान में दीनी शिक्षा हासिल करने की इच्छा रखने वाले तलबा आज भी देवबंद में दारूल उलूम समेत अन्य मदरसों में तालीम हासिल करने आते हैं जिसे वह बड़े सम्मान की बात समझते हैं। इस दौरान हाफिज सलीम, हाफिज अशरफ, मुफ्ती अजहर और मुफ्ती परवेज सहित अन्य मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




