ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरएडमिशन प्रक्रिया ने नहीं पकड़ी रफ्तार, मात्र 90 एडमिशन

एडमिशन प्रक्रिया ने नहीं पकड़ी रफ्तार, मात्र 90 एडमिशन

चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से दूसरी कटऑफ भी हाई होने के चलते डिग्री कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया रफ्तार नहीं पकड़ सकी है। बुधवार को डिग्री कॉलेजों...

एडमिशन प्रक्रिया ने नहीं पकड़ी रफ्तार, मात्र 90 एडमिशन
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरThu, 22 Oct 2020 03:22 AM
ऐप पर पढ़ें

सहारनपुर। संवाददाता

चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से दूसरी कटऑफ भी हाई होने के चलते डिग्री कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया रफ्तार नहीं पकड़ सकी है। बुधवार को डिग्री कॉलेजों में 90 छात्र-छात्राओं ने ही एडमिशन लिया। छात्र-छात्राएं यूजी प्रथम वर्ष में 26 अक्तूबर तक एडमिशन पा सकते हैं।

दो दिन पहले चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी ने दूसरी कटऑफ जारी की थी। जिसके बाद मंगलवार को डिग्री कॉलेजों ने मेरिट लिस्ट को नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया। छात्र-छात्राएं दूसरी कटऑफ को देखने के लिए कॉलेज पहुंचे और दाखिले की प्रक्रिया को पूरा किया।

जेवी जैन डिग्री कॉलेज प्राचार्य डॉ. वकुल बंसल ने बताया कि बुधवार को दूसरी कटऑफ के बीए में 21, बीएससी में छह और बीकॉम में 10 छात्र-छात्राओं ने एडमिशन लिया। पहले दिन 37 एडमिशन हुए। महाराज सिंह कॉलेज प्राचार्य डा. अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि दूसरी कटआफ के पहले दिन बीए में 9, बीएससी बायो में 7 और बीएससी मैथेमेटिक्स में 11 एडमिशन किए गए। मुन्नालाल गर्ल्स डिग्री कॉलेज प्राचार्य डॉ. अमिता अग्रवाल ने बताया कि बीए में 25 और बीकॉम में एक छात्रा ने एडमिशन लिया। 26 अक्तूबर तक दूसरी कटऑफ के एडमिशन किए जाएंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें