सीए परीक्षा में आदित्य को मिली ऑल इंडिया चौथी रैंक

Mar 01, 2026 10:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

Saharanpur News - नागल के होनहार छात्र आदित्य माहेश्वरी ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर चौथी रैंक प्राप्त की है। आदित्य ने पहले ही प्रयास में यह सफलता हासिल की है, जिससे परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी मेहनत और अनुशासन ने उन्हें यह उपलब्धि दिलाई है।

सीए परीक्षा में आदित्य को मिली ऑल इंडिया चौथी रैंक

नागल। कस्बे के होनहार छात्र आदित्य माहेश्वरी ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर चौथी रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन कर दिया है। प्रथम प्रयास में ही शानदार सफलता हासिल करने पर परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनके घर पर सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। कस्बा निवासी अशोक महेश्वरी के पुत्र आदित्य माहेश्वरी ने इस वर्ष सीए की परीक्षा दी थी और पहले ही प्रयास में देशभर में चौथा स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उनकी इस उपलब्धि से युवाओं में नया उत्साह देखने को मिल रहा है।

जैसे ही परिणाम घोषित हुआ, परिजनों और शुभचिंतकों ने मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। परिजनों ने बताया कि आदित्य ने कड़ी मेहनत, नियमित पढ़ाई और अनुशासन के दम पर यह सफलता हासिल की है। उनकी उपलब्धि से पूरे कस्बे में गर्व का माहौल है और वे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गए हैं। आदित्य को बधाई देने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र चौधरी, वैश्य अग्रवाल समाज के अध्यक्ष अजय अग्रवाल, कपिल तायल, अपूर्वा माहेश्वरी, गुलफाम अली, रजनीश नोसरान, नरेश शर्मा, कपिल डाबर, अनीश डावर, भूपेंद्र माहेश्वरी, मुकेश माहेश्वरी, बृज नारायण माहेश्वरी, नरेश माहेश्वरी, मनमोहन सिंह, मान सिंह सैनी, दीपक गुप्ता और विपिन हांडा शामिल रहे। बड़े भाई अंश भी कर चुके हैं राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन नागल। माहेश्वरी परिवार में शैक्षणिक उत्कृष्टता की परंपरा रही है। आदित्य माहेश्वरी से पहले उनके बड़े भाई अंश माहेश्वरी ने वर्ष 2022 में नीट परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर 2695वीं रैंक हासिल की थी। अंश की इस सफलता ने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया था। अब छोटे भाई आदित्य ने सीए परीक्षा में ऑल इंडिया चौथी रैंक प्राप्त कर उसी परंपरा को आगे बढ़ाया है। लगातार दो बेटों की राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धियों से परिवार ही नहीं, पूरा कस्बा गर्व महसूस कर रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।