ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरबसों के संचालन को लेकर आज बनेगी रणनीति

बसों के संचालन को लेकर आज बनेगी रणनीति

रोडवेज बसों को चलाने के लिए सहारनपुर परिवहन निगम ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। सहारनपुर रेड जोन में है तो ऐसे में अभी संभावना कम जताई जा रही...

बसों के संचालन को लेकर आज बनेगी रणनीति
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरThu, 28 May 2020 06:37 PM
ऐप पर पढ़ें

रोडवेज बसों को चलाने के लिए सहारनपुर परिवहन निगम ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। सहारनपुर रेड जोन में है तो ऐसे में अभी संभावना कम जताई जा रही है। कोरोना के मामले में भी दिन प्रतिदिन बढ़ रहे है। शुक्रवार को क्षेत्रीय प्रबंधक में बसों के संचालन को लेकर रणनीति बनेगी। जिसके बाद ही आगे का निर्णय लिया जाएगा।

कोरोना महामारी ने हर किसी को प्रभावित किया। 21 मार्च को जनता कफ्र्यू लगा। इसके बाद 24 मार्च को पूरे देश में लॉकडाउन घोषित कर दिया गया। जिसके चलते ट्रेन से लेकर रोडवेज बसों के पहिए थम गए। लेकिन पंजाब, हिमाचल और हरियाणा राज्य से प्रवासी मजदूरों के आने का सिलसिला जारी हुआ तो शासन के निर्देश पर रोडवेज बसें चलाई गई।

रोजाना बड़ी संख्या में सहारनपुर से प्रवासियों को रोडवेज बसों से उनके गृह जनपद तक भेजा गया। शासन ने एक जून से रोडवेज बसों को चलाने के निर्देश दिए है। रेड और ग्रीन जोन के हिसाब से रोडवेज बसों का संचालन किया जा सकता है। अगर सहारनपुर की बात करें तो यह रेड जोन में है। लगातार कोरोना के मरीज भी निकल रहे है। इसी को लेकर शुक्रवार को क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में एआरएम और अन्य अधिकारियों के साथ मीटिंग होगी।

मीटिंग में कोरोना को लेकर जिले का स्टेटस देखा जाएगा। इसके बाद ही रोडवेज बसों का आवागमन शुरू हो सकेगा। लेकिन फिर भी रोडवेज वर्कशॉप में तैयारियां शुरू हो गई है। एआरएम जगदीश सिंह ने बताया कि रोडवेज की सभी तैयारियां पूरी है। बसों की फिटनेस चेक कराई जा रही है, जिनमें खराबी मिल रही हैं, उन्हें सही कराया जा रहा है।

वर्जन

कोरोना को लेकर सहारनपुर में क्या स्टेटस है, उसके मद्देनजर शुक्रवार को कार्यालय में मीटिंग होगी। मीटिंग में जो भी निर्णय लिए जाएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

मनोज कुमार पुंडीर, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें