बरसात में सहारनपुर की पॉश कॉलोनिया दिखा रही आईना
सहारनपुर स्मार्ट सिटी को पुराना शहर तो छोडिए पॉश एरिया भी आईना दिखा रहा है। दिल्ली रोड की पॉश कॉलोनियों में रविवार को जलभराव हो गया। बारिश का गंदा...

सहारनपुर स्मार्ट सिटी को पुराना शहर तो छोडिए पॉश एरिया भी आईना दिखा रहा है। दिल्ली रोड की पॉश कॉलोनियों में रविवार को जलभराव हो गया। बारिश का गंदा पानी लोगों के घरो में चला गया जिससे बीमारियों का खतरा पैदा हो गया है।
शहर में बारिश होने पर जलभराव की समस्या अमूमन होती ही है लेकिन शहर की पॉश कॉलोनियों का हाल भी बेहाल है। कमिश्नर कार्यालय के पीछे न्यू रुप विहार कॉलोनी में रविवार को हालात खराब हो गए। दरअसल रविवार को बारिश के बाद सडक् पर काफी पानी भर गया। इसके बाद पानी लोगों के घरों में भी चला गया। जलभराव की स्थिति ये हो गई कि लोग अपने घरों से बाहर नही निकल पाएं। बारिश के बाद लोगों ने घरों में घुसे पानी को काफी मशक्कत के बाहर निकाला। कॉलोनी की कमेटी के अध्यक्ष हिम्मत सिंह रावत व उपाध्यक्ष अमर कुमार बागला ने कहा कि नगर निगम की ओर से पानी की निकासी का कोई इंतजाम नही किया गया। नालियां उपर है और सडक नीचे जिस कारण बरसात का पानी की निकासी नही होती। कई बार अधिकारियों को शिकायत कर चुके है लेकिन सुनवाई नही हो रही है। यही हॉल स्टेट बैंक कॉलोनी, द्वारकापुरी, रोहित विहार समेत कई कॉलोनियों का रहा।