ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरडाकघर में 99 कर्मचारियों की हुई जांच, 16 मिले संदिग्ध

डाकघर में 99 कर्मचारियों की हुई जांच, 16 मिले संदिग्ध

कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ रहा है। प्रधानडाकर में कोरोना केस सामने आने से खलबली मची हुई है। सोमवार को कर्मचारियों ने प्रधानडाकघर में काम करने से इंकार कर...

डाकघर में 99 कर्मचारियों की हुई जांच, 16 मिले संदिग्ध
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरTue, 01 Sep 2020 03:26 AM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ रहा है। प्रधानडाकर में कोरोना केस सामने आने से खलबली मची हुई है। सोमवार को कर्मचारियों ने प्रधानडाकघर में काम करने से इंकार कर दिया। जिसकेबाद डाकघर को सैनेटाइज कराया गया। साथ ही 99 कर्मचारियों की भी जांच कराई गई है। जिसमें से 16 कर्मचारी संदिग्ध मिले हैं। सोमवार को प्रधान डाकघर के कर्मचारियों ने डाकघर पहुंचे और सड़क पर ही काम करने की बात कही।

कर्मचारियों का कहना है कि डाकघर में तीन कर्मचारी अब तक कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इसके बावजूद भी न तो डाकघर को सैनेटाइज कराया गया और न ही डाकघर क अन्य कर्मचारियों की जांच की गई।

कर्मचारियों के डाकघर में काम न करने की बात पर खलबली मच गई। तुरंत की उच्चाधिकारियों से संपर्क किया गया। जिसके बाद नगर निगम की टीम प्रधान डाकघर पहुंची और भवन को सैनेटाइज किया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 99 कर्मचारियों की एंटीजन से कोरोना की जांच की। इसमें से 16 कर्मचारी कोरोना के संदिग्ध मिले। जिसके बाद सभी कर्मचारियों को बाकी कर्मचारियों से अलग कर दिया गया।

सीनियर पोस्ट ऑफिसर नरसिंह ने बताया कि कर्मचारी डाकघर सैनेटाइज न होने की बात कहते बाहर ही रूक गये थे।जिसके बाद भवन को सैनेटाइज कराया गया। साथ ही 99 कर्मचारियों की जांच कराई गई। जिसमें से 16 की संदिग्ध है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सूची तैयार की गई है। बाद में पता चलेगा की 16 कर्मचारी पॉजीटिव है या फिर नहीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें