Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur News69th National School Wrestling Championship Talented Young Wrestlers Shine
कुराश राष्ट्रीय प्रतियोगिता: दूसरे दिन अंडर-14 वर्ग के खिलाड़ियों ने बिखेरी प्रतिभा

कुराश राष्ट्रीय प्रतियोगिता: दूसरे दिन अंडर-14 वर्ग के खिलाड़ियों ने बिखेरी प्रतिभा

संक्षेप:

Saharanpur News - 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुराश प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। तमिलनाडु की माधुश्री आरडी ने अंडर-14 बालिका वर्ग में 24 किग्रा में पहला स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 बालक वर्ग में हिमाचल प्रदेश के पुलकित ठाकुर ने 25 किग्रा में शीर्ष स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता 20 दिसंबर तक जारी रहेगी।

Dec 17, 2025 06:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुराश प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और दर्शकों को अपनी कुश्ती कौशल से प्रभावित किया। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता 20 दिसंबर तक जारी रहेगी। प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-14 बालिका वर्ग में 24 किग्रा भार वर्ग में तमिलनाडु की माधुश्री आरडी ने पहला स्थान हासिल किया। आंध्र प्रदेश की कोनेपल्ली कीरथाना दूसरे और महाराष्ट्र की अनवी बालाजी गायकवाड़ एवं हिमाचल प्रदेश की अर्चना कुमारी ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया। वहीं, विद्या भारती की मनवीर कौर, पंजाब की सोनाक्षी, गुजरात की छावड़ा खुश्बू एवं छत्तीसगढ़ की त्रिसा गवांदे पांचवें स्थान पर रही।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

28 किग्रा भार वर्ग में दिल्ली की राशि ने पहला स्थान जीता, त्रिपुरा की दीपानिता दूसरे और महाराष्ट्र की त्रूप्ति अंकुश कोपानार एवं उत्तर प्रदेश की राधा संयुक्त तीसरे स्थान पर रहीं। मध्य प्रदेश की महक, हिमाचल की आरूषि, गुजरात की हादगड़ा राधीबेन और पंजाब की ममता पांचवें स्थान पर रही। 32 किग्रा भार वर्ग में महाराष्ट्र की वैदेही हेमंत पहले, दिल्ली की भाग्य बंगारी दूसरे और उत्तर प्रदेश की सिमरन एवं मध्य प्रदेश की आरना शर्मा संयुक्त तीसरे स्थान पर रहीं। हिमाचल की दिव्यांशी तोमर, तमिलनाडु की रूबिनी, विद्या भारती की अरुषी सिंह और गुजरात की सक्सीबा राजेंद्रसिन पांचवें स्थान पर रही। 36 किग्रा भार वर्ग में गुजरात की पैथणी काव्या ने पहला स्थान जीता, दिल्ली की लवन्या दूसरे और महाराष्ट्र की तेजस्विनीराम एवं पंजाब की प्रणीत कौर संयुक्त तीसरे स्थान पर रही। उत्तर प्रदेश की बसंती, आंध्र प्रदेश की मंजू, हिमाचल की तमन्ना और विद्या भारती की मानवी पांचवें स्थान पर रही। अंडर-14 बालक वर्ग में भी खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करते नजर आए। 25 किग्रा भार वर्ग में हिमाचल प्रदेश के पुलकित ठाकुर ने पहला स्थान हासिल किया, छत्तीसगढ़ के खिलेंद्र कुमार दूसरे और उत्तर प्रदेश के शौर्य प्रताप सिंह एवं दिल्ली के अमित कुमार संयुक्त तीसरे स्थान पर रहे। पंजाब के कार्तिक कुमार, गुजरात के बंभानिया, विद्या भारती के तनिष सोनी और तमिलनाडु के वी सबरीवसन पांचवें स्थान पर रहे। 30 किग्रा भार वर्ग में पंजाब के शिवम शर्मा पहले, महाराष्ट्र के विश्वजीत अजीत पाटिल दूसरे और गुजरात के भुरिया रूषि एवं हिमाचल प्रदेश के नक्श जसवाल संयुक्त तीसरे स्थान पर रहे। छत्तीसगढ़ के लकिम, दिल्ली के लक्ष्य, आंध्र प्रदेश के मोहम्मद यूसुफ और त्रिपुरा के अनिक पांचवें स्थान पर रहे। 35 किग्रा भार वर्ग में मध्य प्रदेश के अरमान खान ने पहला स्थान जीता, महाराष्ट्र के प्रिंस विलास सोनवाने दूसरे और जम्मू-कश्मीर के रुद्र प्रताप एवं तमिलनाडु के हेस्वर एम संयुक्त तीसरे स्थान पर रहे। हिमाचल प्रदेश के समर ठाकुर, पंजाब के पंशुल शर्मा, उत्तर प्रदेश के प्रदीप और असम के रक्तिम नारायण राय पांचवें स्थान पर रहे। 40 किग्रा भार वर्ग में दिल्ली के मानव ने पहला स्थान हासिल किया, पंजाब के युवराज ठाकुर दूसरे और उत्तर प्रदेश के अभिजीत चौधरी एवं आंध्र प्रदेश के अन्नाप्पारेड्डी गिरीबाबू संयुक्त तीसरे स्थान पर रहे। हिमाचल प्रदेश के अक्षय कुमार, विद्या भारती के तनुज कुमार, मध्य प्रदेश के मनीष गुर्जर और जम्मू-कश्मीर के अनिरुद्ध राणा पांचवें स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में हर खिलाड़ी ने अपनी कुश्ती कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया और दर्शकों ने उनके खेल की खूब सराहना की।