ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरमंडल में विदेश से आ चुके हैं 214 लोग

मंडल में विदेश से आ चुके हैं 214 लोग

नसंवाददाता सहारनपुर मंडल में विदेश से अब तक 214 लोग आ चुके हैं। इनमें से 187 लोगों का पता लगाया जा चुका है। 27 लोगों का अभी तक पता नहीं लगा है। विदेशों से आने वालों की 28 दिन तक स्वास्थ्य विभाग...

मंडल में विदेश से आ चुके हैं 214 लोग
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरWed, 18 Mar 2020 12:36 AM
ऐप पर पढ़ें

सहारनपुर मंडल में विदेश से अब तक 214 लोग आ चुके हैं। इनमें से 187 लोगों का पता लगाया जा चुका है। 27 लोगों का अभी तक पता नहीं लगा है। विदेशों से आने वालों की 28 दिन तक स्वास्थ्य विभाग निगरानी करेगा। एक महिला को विभाग ने पीडब्लूडी में बनाएं गए आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया।

हालांकि महिला में कोरोना के लक्षण नहीं है।लोगों का विदेशों से आने का सिलसिला जारी है। अलग-अलग देशों से सहारनपुर में 91 लोग आ गए हैं। इनमें से स्वास्थ्य विभाग 64 लोगों को ट्रैक कर चुका हैं। दो लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि युवक-युवती के सैंपल दिल्ली भेजे गए है। सहारनपुर में 41 लोगों की 28 दिन की निगरानी पूरी हो गई। इसी प्रकार मुजफ्फरनगर में विदेशों से 92 लोग आए है। सभी को ट्रैक कर लिया है। इनमें तीन चीन के वुहान से आए। 58 लोगों की 28 दिन की निगरानी पूरी हुई। दो लोगों के सैंपल भेजे गए है। एक की रिपोर्ट निगेटिव आई। जबकि एक की रिपोर्ट आनी बाकी है। शामली जिले की बात करें यहां अभी तक 31 यात्री विदेश आ चुके है। 17 लोगों की निगरानी की जा रही है।

0-महिला को पीडब्लूडी गेस्ट हाऊस के आईसोलेशन वार्ड में कराया भर्ती

गंगोह निवासी एक महिला को पीडब्लूडी गेस्ट हाऊस के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। एक पखवाड़े पहले महिला ईटली से सहारनपुर में पहुंची थी। तीन दिन तक महिला को आइसोलेशन वार्ड में रहना है। इसके बाद ही महिला को घर भेजा जाएगा। महिला में कोरोना के कोई लक्षण नहीं है।

0-वर्जन

कोरोना को लेकर मंडल में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जो लोग विदेश आ रहे है उन्हें ट्रेस किया जा रहा है। जिन लोगों को ट्रेस कर लिया गया हैं उन्हें 28 दिन की निगरानी में रखा जा रहा है। सहारनपुर में महिला समेत तीन को आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।

-डॉ. एसके जैन, एडी हेल्थ

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें