17,170 लोगों को लगाया कोरोना से बचाव का टीका
जिले में 249 केंद्रों पर 17,170 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया है। 6273 ने पहला और 10,897 लोगों को दूसरा टीका लगवाया है। इस प्रकार अब तक...
जिले में 249 केंद्रों पर 17,170 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया है। 6273 ने पहला और 10,897 लोगों को दूसरा टीका लगवाया है। इस प्रकार अब तक 27 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि शनिवार को 68,500 में से 17,170 लोगों को टीका लगाया गया है। 18 साल से अधिक उम्र के 4842 ने पहली और 7622 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है। इसी प्रकार 45 साल से अधिक उम्र के 969 ने पहली और 2275 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है। 60 साल से अधिक उम्र के 462 ने पहला और एक हजार लोगों को दूसरा टीका लगाया गया। अब तक 18,55,162 लोग कोरोना की पहली डोज लगवा चुके हैं। जबकि 8,62,665 लोगों ने दूसरी डोज लगवाकर कोरोना से सुरक्षित हो गए हैं।