ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरसंचारी रोगों से 11 विभाग मिलकर लड़ेंगे

संचारी रोगों से 11 विभाग मिलकर लड़ेंगे

संचारी रोगों से 11 विभाग मिलकर लड़ेंगे

संचारी रोगों से 11 विभाग मिलकर लड़ेंगे
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरMon, 05 Oct 2020 06:11 PM
ऐप पर पढ़ें

सहारनपुर। संवाददाता

एक अक्तूबर से शुरू हुए विशेष संचारी अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ 11 विभागों का सहयोग रहेगा। जिससे संचारी रोगों को रोका जा सके। इसके साथ ही आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरुक कर रही हैं।

सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने बताया कि आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्री लोगों को बरसात के बाद मच्छर जनित बीमारियों के बारे में लोगों को जानकारी दे रही हैं। शहरी क्षेत्रों में नगर निगम, नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों का सहयोग लिया जा रहा हैं। जबकि ग्रामीण अंचल में ग्राम पंचायतों की मदद से अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है।

ग्रामीण इलाकों में कई जगह एण्टी लार्वा दवा का भी छिड़काव कराया जा रहा है। डेंगू फैलाने वाला मच्छर इन दिनों में प्रजनन करते हैं, इसलिए कूलर, पानी की टंकी, गमले आदि में साफ पानी एकत्रित न होने दें। कूलर व पानी की टंकी सप्ताह में एक बार खाली कर सुखा कर दोबारा इस्तेमाल करें। दिन में पूरी बाजू के कपड़े व मोजे पहनें और छोटे बच्चों को मच्छरदानी में सुलाएं।

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत गांव में ग्राम प्रधान को नोडल बनाया गया है। जो संवेदीकरण बैठकें कराएंगे तथा ग्राम स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता समितियों की बैठकों का आयोजन कराएंगे। जिनमें वे दूसरे जन प्रतिनिधियों का भी सहयोग लेंगे। जल निगम, पशु पालन, कृषि आदि के साथ प्रधान सम्पर्क स्थापित करेगा व इनसे जुडी गतिविधियों का आयोजन कराने में भी प्रधान की मुख्य भूमिका होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें