ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरयुवक के पेन कार्ड पर फर्जी तरीके से खड़ी कर दी 10 कंपनी

युवक के पेन कार्ड पर फर्जी तरीके से खड़ी कर दी 10 कंपनी

युवक के पेन कार्ड पर फर्जी तरीके से खड़ी कर दी 10 कंपनी

युवक के पेन कार्ड पर फर्जी तरीके से खड़ी कर दी 10 कंपनी
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरWed, 23 Sep 2020 05:50 PM
ऐप पर पढ़ें

सहारनपुर। संवाददाता

युवक के पेन कार्ड पर कुछ शातिरों ने फर्जी तरीके से फर्म खड़ी कर दी। पेन कार्ड के नम्बर का प्रयोग अलग अलग राज्यों किया गया है। सबसे हैरानी की बात है कि 10 में से तीन कम्पनियां संचालित है। पीड़ित ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

अपने पेन कार्ड का प्रयोग करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। क्योंकि इसके प्रयोग करने में यदि किसी भी प्रकार की लापरवाही करते हैं तो संभव है कि इस पेन कार्ड का प्रयोग करके जीएसटी पोर्टल पर फर्म का रजिस्ट्रेशन करवा दिया गया हो। ऐसा ही मामला सामने आया है।

थाना चिलकाना के सलिरी निवासी ब्रजपाल ने बताया कि पेन कार्ड की जानकारी लेने के बाद पता चला कि उसके पैन कार्ड पर 10 फर्म रजिस्टर्ड है जिसमे तीन फर्म संचालित है। जिससे भविष्य में बड़ी हेरा फेरी की आशंका है। ये फर्म गुजरात, झारखंड, दिल्ली, हरियाणा में है। पीड़ित ने जांच कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें