ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरपहली ही बारिश से पानी-पानी हुआ नगर निगम

पहली ही बारिश से पानी-पानी हुआ नगर निगम

नगर निगम के तमाम दावों पर मानसून की पहली ही बारिश ने पानी फेर दिया।

पहली ही बारिश से पानी-पानी हुआ नगर निगम
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरThu, 04 Jul 2019 11:27 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर निगम के तमाम दावों पर मानसून की पहली ही बारिश ने पानी फेर दिया। झमाझम बारिश से महानगर पानी पानी हो गया। नीचले इलाकों में जल भराव से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नालों की सफाई न होने के कारण बारिश का पानी घरों में घुस गया।

उधर, सरकारी दफ्तरों और पॉर्श इलाकों में भी जलभराव के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। नगर निगम ने मानसून से पहले नालों की सफाई करने का दावा किया था। नगर निगम ने बड़े नालों की सफाई का टेंडर छोड़ा था, जबकि छोटे नालों को नगर निगम के नाला गैंग से साफ कराने की बात हुई थी। लेकिन नगर निगम अफसरों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। गुरूवार सुबह मानसून की दस्तक के साथ पहली बारिश ने ही नगर निगम के दावों की पोल खोल दी। महानगर में पॉर्श इलाकों से लेकर निचले इलाकों तक जलभराव हो गया। सौ से अधिक छोटी-छोटी कालोनियों में जल निकासी न होने के कारण बारिश के पानी सड़कों पर ही बहता रहा। आलम यह रहा कि लोगों के घरों में जलभराव हो गया। महानगर की इंद्रा चौक, रहमानी चौक, एकता कालोनी, बेहट रोड, चौधरी विहार, रसूलपुर, वर्धमान कालोनी, नई बस्ती खानआलमपुरा, काशीराम आवास कालोनी दल्लिी रोड, लेबर कालोनी, प्रकाश लोक कालोनी, धोबी वाला, मानकमऊ, उत्तरांखड कलोनी, सुर्यलोक कालोनी, वेद विहार, अंकित विहार, हरिलोक, वष्णिुपुरी, उत्तराखंड कालोनी, गणेशनगर, स्टेट बैंक कालोनी, बरकत कालोनी, नदीम कालोनी, 62 फुटा रोड के आस-पास की कालोनी में जलभराव होने से लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही पॉर्श इलाकों में भी नगर लोगों को को जलभराव की स्थिति का सामना करना पड़ा। पांवधोई नदी क किनारे अ्रग्रवाल धर्मशाला के पास वाली सड़क टूटी होने के कारण यहां पर पानी भर गया।

नालों की सफाई न होने से बढ़ी दिक्कत नगर निगम द्वारा अब तक नालों की सफाई नहीं की गई है। जिस कारण जल निकासी उचित तरीके से नहीं हो पाई। जिससे कालोनियों में कई घरों में पानी भर गया।

सरकारी दफ्तर में तालाब से हालात मानसून की पहली बारिश में महानगर के साथ सरकारी दफ्तर भी पानी-पानी हो गये। विकास भवन के मुख्य गेट पर जल भराव होने से कर्मचारियों के दिक्कत उठानी पड़ी।

इनका कहना है नाला सफाई का काम चल रहा है। बारिश में कुछ स्थानों पर जल भराव की समस्या सामने आई है। समस्या का समाधान कराने के लिए लगातार प्रयास किय जा रहे हैं। -संजीव वालिया, महापौर।

महानगर में नालों की सफाई का काम तेजी से चल रहा है। गुरूवार को हुई बारिश में कुछ दिक्कतें जरूर आई है, लेकिन ज्यादातर स्थानों से एक-दो घंटे बाद ही पानी खत्म हो गया था। जहां पर पानी भरा रहेगा वहां पर भी निकासी के इंतजाम कराए जाएंगे। -ज्ञानेंद्र सिंह, नगर आयुक्त।

पांवधोई नदी में आया उफान झमाझम हुई बारिश में पांवधोई नदी में उफान आ गया। नदी की सफाई न होने के कारण कूड़ा बारिश के पानी के सामने अवरोधक बन गया। जिससे पांवधोई नदी उपर तक लबालब होकर बहने लगी। जिससे नदी में गिरने वाले नाले बंद हो गये और नालों का पानी घरों में घुसने लगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें