Hindi NewsUP NewsSadhvi Prachi gets angry after being asked for virginity certificate in madrasa attacks maulana
मदरसे में वर्जिनिटी सर्टिफिकेट मांगे जाने पर भड़कीं साध्वी प्राची, मौलानाओं पर बोला हमला

मदरसे में वर्जिनिटी सर्टिफिकेट मांगे जाने पर भड़कीं साध्वी प्राची, मौलानाओं पर बोला हमला

संक्षेप:

साध्वी प्राची ने कहा, हाल ही में मुरादाबाद के एक मदरसे में छात्रा से वर्जिनिटी सर्टिफिकेट मांगे जाने की शिकायत गंभीर है और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।  

Sat, 25 Oct 2025 10:28 PMDinesh Rathour संभल
share Share
Follow Us on

24 कोसीय परिक्रमा में शामिल होने के लिए संभल पहुंची साध्वी प्राची ने शनिवार को मदरसों और मौलानाओं पर जोरदार हमला बोला। इस दौरान उन्होंने कई विवादास्पद बयान दिए, जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। साध्वी प्राची ने कहा, हाल ही में मुरादाबाद के एक मदरसे में छात्रा से वर्जिनिटी सर्टिफिकेट मांगे जाने की शिकायत गंभीर है और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने 'वर्जिनिटी सर्टिफिकेट' की मांग को एक नई तरह की 'पहल' बताते हुए मौलानाओं को कठोर शब्दों में चेताया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अपने बयान में साध्वी प्राची ने उत्तर प्रदेश की डेमोग्राफी (जनसांख्यिकी) पर भी तीखी टिप्पणी की। उन्होंने आरोप लगाया कि मुस्लिम समुदाय की आबादी तेजी से बढ़ रही है, जिससे देश और प्रदेश की लोकतांत्रिक संरचना प्रभावित हो रही है। उन्होंने सरकार से कड़े कदम उठाने की मांग की, जिनमें मुख्य रूप से 'दो-बच्चे नीति' को सख्ती से लागू करना और वोटिंग अधिकार से संबंधित तंत्रों की समीक्षा करना शामिल है। साध्वी ने दंगों में नाबालिकों की भागीदारी रोकने के लिए भी नाबालिक कार्यकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई और विवादित सुझाव दिए।

साक्षात्कार से पहले साध्वी प्राची का स्थानीय संगठन के नेताओं द्वारा आदर और पुष्प भेंट कर स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल और नगर हिंदुसभा अध्यक्ष कमलकांत तिवारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने साध्वी का पुष्प देकर स्वागत किया। साध्वी के बयानों ने स्थानीय राजनीतिक मंच पर समर्थन और आलोचना दोनों को जन्म दिया है।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |