आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे लखनऊ, 2027 की तैयारियों का लेंगे फीडबैक

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत तीन दिवसीय दौरे पर राजधानी लखनऊ पहुंचे हैं। वह प्रशिक्षण वर्ग में बौद्धिक निर्देशन के साथ ही संघ के शताब्दी वर्ष के तहत हो रहे विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे। आरएसएस प्रमुख की मुलाकात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा सरकार के अन्य प्रतिनिधियों से भी हो सकती है।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे लखनऊ, 2027 की तैयारियों का लेंगे फीडबैक

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत तीन दिवसीय दौरे पर रविवार को लखनऊ पहुंचे हैं। वह प्रशिक्षण वर्ग में बौद्धिक निर्देशन के साथ ही संघ के शताब्दी वर्ष के तहत हो रहे विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, तीन दिवसीय प्रवास के दौरान आरएसएस प्रमुख की मुलाकात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा सरकार के अन्य प्रतिनिधियों से भी हो सकती है। भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों से भी मुलाकात की चर्चा है। अगले साल प्रस्तावित विधान सभा चुनाव के पहले भागवत का दौरा अहम माना जा रहा है।

मोहन भागवत निराला नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचे। अगले तीन दिन वहीं रहेंगे। वहां अवध, गोरक्ष, काशी और कानपुर प्रांत के स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण वर्ग चल रहा है। संघ के पूर्वी क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ बैठकों में वह शताब्दी वर्ष के तहत चल रहे गृह संपर्क अभियान, हिंदू सम्मेलनों के अलावा विभिन्न अभियानों की समीक्षा करेंगे। शाखा विस्तार पर भी उनकी बैठक प्रस्तावित है।

माना जा रहा है कि तीन दिवसीय प्रवास के दौरान वह भाजपा और सरकार के प्रतिनिधियों से मुलाकात में अगले साल होने वाले चुनाव की तैयारियों का फीडबैक लेंगे।

सूत्रों के अनुसार इस दौरान राजनीतिक तौर पर होने वाली जातिगत गोलबंदी की चुनौतियों से निपटने पर मंथन हो सकता है। भाजपा संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों से मुलाकात में संगठन और सरकार के बीच समन्वय के मुद्दों पर भी बात होगी। भाजपा संगठन के विस्तार जैसे मुद्दों की भी वह जानकारी लेंगे।

Yogesh Yadav

लेखक के बारे में

Yogesh Yadav

योगेश यादव लाइव हिन्दुस्तान में पिछले छह वर्षों से यूपी सेक्शन को देख रहे हैं। यूपी की राजनीति, क्राइम और करेंट अफेयर से जुड़ी खबरों को कवर करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यूपी की राजनीतिक खबरों के साथ क्राइम की खबरों पर खास पकड़ रखते हैं। यूपी में हो रहे विकास कार्यों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे बदलाव के साथ यहां की मूलभूत समस्याओं पर गहरी नजर रखते हैं।

पत्रकारिता में दो दशक का लंबा अनुभव रखने वाले योगेश ने डिजिटल से पहले प्रिंट में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। लम्बे समय तक हिन्दुस्तान वाराणसी में सिटी और पूर्वांचल के नौ जिलों की अपकंट्री टीम को लीड किया है। वाराणसी से पहले चड़ीगढ़ और प्रयागराज हिन्दुस्तान को लांच कराने वाली टीम में शामिल रहे। प्रयागराज की सिटी टीम का नेतृत्व भी किया।

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बीकॉम में ग्रेजुएट और बनारस की ही काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट योगेश ने कई स्पेशल प्रोजेक्ट पर काम भी किया है। राष्ट्रीय नेताओं के दौरों को कवर करते हुए उनके इंटरव्यू किये। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत से जुड़े रहस्यों पर हिन्दुस्तान के लिए सीरीज भी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।