Hindi NewsUP Newsroute diversion implemented on delhi lucknow national highway three districts jointly made this plan
दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर रूट डायवर्जन लागू, तीन जिलों ने मिलकर बनाया ये प्लान

दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर रूट डायवर्जन लागू, तीन जिलों ने मिलकर बनाया ये प्लान

संक्षेप:

हर साल दीपदान और कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालु बृजघाट और तिगरी गंगा घाट पर पहुंचते हैं। भीड़ के कारण हापुड़ से लेकर मुरादाबाद तक हाईवे पर जाम की स्थिति बन जाती है। इस बार भीड़ नियंत्रण और यातायात सुचारू रखने के लिए हापुड़, अमरोहा और मुरादाबाद प्रशासन ने मिलकर रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है।

Mon, 3 Nov 2025 05:27 AMAjay Singh संवाददाता, अमरोहा
share Share
Follow Us on

Route diversion plan: तिगरी गंगा मेला और बृजघाट में दीपदान और कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए नेशनल हाईवे पर आज यानी सोमवार से भारी वाहनों का रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है। यह व्यवस्था पांच नवंबर की रात तक जारी रहेगी। इस दौरान दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर किसी भी भारी वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा। तीन जिलों के प्रशासन ने मिलकर संयुक्त रूप से रूट डायवर्जन का यह प्लान बनाया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हर साल दीपदान और कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालु बृजघाट और तिगरी गंगा घाट पर पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण हापुड़ से लेकर मुरादाबाद तक हाईवे पर जाम की स्थिति बन जाती है। इस बार भीड़ नियंत्रण और यातायात सुचारू रखने के लिए हापुड़, अमरोहा और मुरादाबाद प्रशासन ने संयुक्त रूप से रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है। संयुक्त बैठक में इस रूट प्लान को अंतिम रूप दिया गया।

ये भी पढ़ें:UP के इस शहर से गुजरने वाली 16 ट्रेनें 3 महीने के लिए होंगी बंद, नोटिफिकेशन जारी

इसके साथ ही मुरादाबाद पुलिस प्रशासन से भी लगातार संपर्क बनाए रखा गया है ताकि किसी भी स्तर पर समन्वय की कमी न रहे। टीएसआई अनुज मलिक ने बताया कि सोमवार सुबह से ही भारी वाहनों को नेशनल हाईवे पर रोक दिया गया है और उन्हें वैकल्पिक मार्गों से निकाला जा रहा है। प्रशासन ने अपील की है कि सामान्य वाहन चालक और स्थानीय लोग भीड़भाड़ वाले रूट पर जाने से बचें और पुलिस द्वारा सुझाए गए वैकल्पिक मार्गों का पालन करें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

ये भी पढ़ें:यूपी के इन अधिकारियों का प्रमोशन हो सकता है वापस, फैसला जल्द ; जानें पूरा मामला

डायवर्जन के दौरान भारी वाहनों का यह रहेगा रूट

-दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाले वाहनों को हापुड़ से डायवर्ट कर बुलंदशहर, बबराला, बहजोई होते हुए मुरादाबाद भेजा जाएगा।

-मेरठ से मुरादाबाद जाने वाले वाहनों को मवाना मार्ग, मीरापुर बैराज से होते हुए बिजनौर, नहटौर होते हुए मुरादाबाद की दिशा में भेजा जाएगा।

-मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले वाहनों को कांठ रोड से होते हुए नूरपुर, धामपुर, मेरठ मोदीनगर से गाजियाबाद भेजा जाएगा, वहां से वाहनों को दिल्ली की तरफ रवाना किया जाएगा।

-गजरौला से दिल्ली जाने वाले वाहनों को चांदपुर, बिजनौर, मेरठ, मोदीनगर से गाजियाबाद निकाला जाएगा।

-अमरोहा से दिल्ली जाने वाले वाहनों को नूरपुर से बिजनौर, मेरठ, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।

-हसनपुर से दिल्ली जाने वाले वाहनों को बहजोई, बबराला, बुलंदशहर, नोएडा होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |