Hindi NewsUP NewsRoadways bus that hit an e-rickshaw and fled was vandalized people caught driver and beat him up in moradabad
ई-रिक्शा को टक्कर मारकर भाग रही रोडवेज बस में तोड़फोड, लोगों ने ड्राइवर को पकड़कर धुना

ई-रिक्शा को टक्कर मारकर भाग रही रोडवेज बस में तोड़फोड, लोगों ने ड्राइवर को पकड़कर धुना

संक्षेप:

मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में कांठ रोड पर शनिवार दोपहर नजीबाबाद डिपो की एक बस अनियंत्रित होकर दौड़ती रही। पहले बस ने 9वीं वाहिनी पीएसी के पास ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मारी।

Dec 13, 2025 10:01 pm ISTDinesh Rathour मुरादाबाद, वरिष्ठ संवाददाता
share Share
Follow Us on

मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में कांठ रोड पर शनिवार दोपहर नजीबाबाद डिपो की एक बस अनियंत्रित होकर दौड़ती रही। पहले बस ने 9वीं वाहिनी पीएसी के पास ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मारी, जिससे ई-रिक्शा चालक और तीन सवारियां घायल हो गईं। हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग गया और करीब आधा किमी दूर पीएसी तिराहे पर गैस सिलेंडर लदे वाहन से टकरा गया। इसके बाद आसपास के लोग एकत्रित हो गए और बस रोकने का प्रयास किया। बस रुकते ही भीड़ ने चालक को पकड़कर धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर मेडिकल कराया, जिसमें शराब की पुष्टि हुई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नजीबाबाद डिपो की एक बस शनिवार दोपहर करीब दो बजे मुरादाबाद से सवारियां लेकर नजीबाबाद जा रही थी। बस में करीब 45 लोग सवार थे। यह बस सिविल लाइंस क्षेत्र में पीली कोठी से आगे बढ़कर कांठ रोड पर 9वीं वाहिनी पीएसी के पास पहुंची तभी आगे चल रहे ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर लगते हुए ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में सिविल लाइंस के आशियाना निवासी ई-रिक्शा चालक अनिल कुमार और तीन सवारियां घायल हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर के बाद बस चालक ने उसे तेज गति से दौड़ाया। करीब आधा किमी दूर पीएसी तिराहे पर पहुंच कर बस ने आगे चल रहे गैस सिलेंडर लदे वाहन में टक्कर मार दी।

सवारियों ने चीख-पुकार कर बस को रोकवाया। बस रुकते ही भीड़ ने चालक को खींच कर नीचे उतारा और उसकी धुनाई शुरू कर दी। इतना ही नहीं ईट पत्थर मारकर बस के शीशे भी तोड़ दिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर थाने पर भेज दिया। उसका मेडिकल भी कराया गया, जिसमें एल्कोहल की पुष्टि हुई। उधर घायल ई-रिक्शा चालक अनिल कुमार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि तीन सवारियों ने प्राइवेट अस्पताल में उपचार करवा लिया। बस की अन्य सवारियों को पुलिस ने सुरक्षित दूसरे वाहनों में बैठाकर आगे रवाना किया।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |