रिटायर्ड फौजी ने पत्नी और बेटे की गोली मारकर की हत्या, फिर ट्रेन से कटकर दी जान

Feb 17, 2026 09:47 am ISTPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, कानपुर
share

कानपुर में एक रिटायर्ड फौजी ने बेटे और पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद डीएफसीसी रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी के समाने आकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

रिटायर्ड फौजी ने पत्नी और बेटे की गोली मारकर की हत्या, फिर ट्रेन से कटकर दी जान

यूपी के कानपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक रिटायर्ड फौजी ने बेटे और पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद डीएफसीसी रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी के समाने आकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं आला अफसर इस कांड के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

ये घटना सेन पश्चिम पारा क्षेत्र का है। जहां सोमवार की सुबह करीब साढ़े 7 बजे ग्राम कठोगर इमलीपुर रेलवे अंडर पास के करीब डीएफसीसी रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा मालगाड़ी के सामने आकर आत्महत्या करने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस को मृतक के पास मिले आधार कार्ड और मोटर साइकिल नंबर के आधार पर तुलसीयापुर को रहने वाले अयोध्या प्रसाद के 51 वर्षीय बेटे चेत राम के रूप में पहचान हुई।

मृतक के घर सूचना देने पहुंची पुलिस हैरान रह गई। दरअसल, घर पर 40 साल की एक महिला और 16 साल के एक किशोर का शव पड़ा मिला। आसपास जानकारी करने पर महिला का नाम सुनीता वर्मा एवं बालक का नाम दीप की जानकारी हुई। पुलिस के मुताबिक मृतक मूल रूप से ग्राम बखेरिया घाटमपुर का रहने वाला बताया गया। पास में दो नाली बंदूक पड़ी मिली। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया पति चेतराम के द्वारा पत्नी व बच्चे की हत्या कर स्वयं रेलवे ट्रैक पर जाकर आत्महत्या करना पाया गया है। एफएसएल टीम मौके से साक्ष्य जुटा रही है।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।