Hindi NewsUP NewsRegarding Halal certificate Maulana Razavi said that if money is being spent on terrorism then government provide proof
आतंकवाद के लिए पैसा खर्च किया जा रहा है तो सरकार सबूत दे; हलाल सर्टिफिकेट को लेकर बोले मौलाना

आतंकवाद के लिए पैसा खर्च किया जा रहा है तो सरकार सबूत दे; हलाल सर्टिफिकेट को लेकर बोले मौलाना

संक्षेप:

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने सीेम योगी के हलाल सर्टिफिकेट को लेकर दिए गया बयान पर आपत्ति जताई है।  उन्होंने कहा है कि जिन लोगों ने हलाल सर्टिफिकेट देने का सिलसिला शुरू किया है, वो शरीयत के खिलाफ है। अगर सरकार के पास सबूत है तो वह पेश करे।

Oct 23, 2025 03:20 pm ISTPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने अपनी प्रतिक्रिया दी। मौलाना ने कहा कि जिन लोगों ने हलाल सर्टिफिकेट देने का सिलसिला शुरू किया है, वो शरीयत की रोशनी में सरासर गलत है। मजहब की आड़ में पैसा कमाया जा रहा है। मौलाना ने कहा कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस बात से सहमत नहीं हैं कि इस पैसा आतंकवाद के लिए खर्च किया जा रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा है कि कागज के एक छोटे से टुकड़े पर हलाल सर्टिफिकेट लिख देने से कोई चीज हलाल नहीं हो सकती। किसी चीज को हलाल मानने के लिए शरीयत ने जो पैमाने मुकर्रर किए हैं, उन्हीं को अपनाना अनिवार्य है। जब तक वे शर्तें पूरी नहीं होतीं तब तक उसे हलाल नहीं कहा जा सकता है।

हलाल सर्टिफिकेट के नाम पर मोटी कमाई

मौलाना ने आगे आरोप लगाया कि कुछ चुने हुए लोग या संस्थाएं हलाल सर्टिफिकेट जारी कर रही हैं और इसके एवज में संबंधित फर्मों से मोटी रकम वसूल रही हैं। मौलाना ने इसे गलत बताया और कहा कि यह तरीका मजहब की आड़ में पैसा कमाने जैसा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के यह कहने पर कि हलाल से जुड़ा धन आतंकवाद या देश के खिलाफ इस्तेमाल हो सकता है। मौलाना ने कहा मैं इस बात से सहमत नहीं हूं कि इस पैसे को आतंकवाद के लिए खर्च किया जा रहा है। अगर सरकार के पास ऐसा कोई ठोस सबूत है तो सरकार को चाहिए कि वह इसकी गंभीरता से जांच कराए।

ये भी पढ़ें:सीएम योगी ने बताई यूपी में हलाल उत्पादों पर रोक की वजह, लोगों से किया ये आह्रवान

योगी ने क्या कहा

दरअसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखपुर में 'विचार-परिवार कुटुम्ब स्नेह मिलन' और 'दीपोत्सव से राष्ट्रोत्सव' कार्यक्रमों में लोगों से आग्रह किया था कि वे 'हलाल सर्टिफिकेशन' वाले उत्पाद ना खरीदें क्योंकि इस प्रमाणन से मिलने वाला धन आतंकवाद, धर्मांतरण और कथित 'लव जिहाद' की गतिविधियों में इस्तेमाल किया जाता है।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma
"पवन कुमार शर्मा पिछले 3 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पवन अभी हिन्दुस्तान अख़बार की वेबसाइट Livehindustan.com में काम कर रहे हैं। इससे पहले ABP News में बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाएं और टूरिज्म पर लिखते हैं। पवन ने दिल्ली के भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले कानपुर के क्राइस्ट चर्च कॉलेज से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था।" और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |