Hindi NewsUP Newsred marks on walls of houses buildings cause panic in firozabad up shopkeepers heartbeats increased
यूपी के इस शहर में लाल निशान से मची खलबली, बढ़ी दुकानदारों के दिल की धड़कन

यूपी के इस शहर में लाल निशान से मची खलबली, बढ़ी दुकानदारों के दिल की धड़कन

संक्षेप:

लगभग एक दर्जन से अधिक दुकानों का चिन्हीकरण किया गया है। लाल निशान लग गए हैं। इससे दुकानदारों में खलबली मच गई है। शुक्रवार को इस संबंध में लोग तरह-तरह की चर्चाएं करते देखे गए। सर्विस रोड पर सेंट्रल बैंक से लेकर वीनस ऑटो सेंटर तक सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाना सुनिश्चित किया है।

Sun, 26 Oct 2025 11:53 AMAjay Singh संवाददाता, फिरोजाबाद
share Share
Follow Us on

यूपी के फिरोजाबाद में सर्विस रोड के दोनों ओर सौंदर्यीकरण के अलावा चौड़ीकरण के कार्य की शुरुआत हो गई है। प्रथम चरण में अपनी हद से बाहर आने वाली दुकानों का चिन्हीकरण किया जा रहा है जिनकी तोड़फोड़ की जाएगी। इसके पश्चात अन्य कार्य तेजी से शुरू किए जाएंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

नगर निगम की देख-रेख में कार्यदायी संस्था आगरा की जय बिल्डर्स एवी डेवलपमेंट कंपनी ने लगभग एक दर्जन से अधिक दुकानों का चिन्हीकरण किया। चिन्हीकरण के कार्य से दुकानदारों में खलबली मच गई है। शुक्रवार को इस संबंध में लोग तरह-तरह की चर्चाएं करते देखे गए। सर्विस रोड पर सेंट्रल बैंक से लेकर वीनस ऑटो सेंटर तक सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाना सुनिश्चित किया है। जिसको लेकर काफी समय पूर्व बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित होने के बाद इसे शासन के समक्ष भेजा था। शासन की स्वीकृति के बाद टेंडर प्रक्रिया के पश्चात इसकी जिम्मेदारी आगरा की जय बिल्डर्स एवी डेवलपमेंट कंपनी को सौंपी गई है। शुक्रवार को कंपनी के ठेकेदार सूरज सिंह के नेतृत्व में संस्था की टीम ने अपने कार्य को अंजाम दिया।

ये भी पढ़ें:UP के इस शहर में बड़ी तैयारी में पुलिस, 2000 स्नेचरों-लुटेरों की बना रही कुंडली

अनुबंध के अनुसार होंगे यह कार्य

पारित प्रस्ताव के अनुसार सर्विस रोड के दोनों ओर सेंट्रल बैंक से लेकर वीनस ऑटो तक सड़क का चौड़ीकरण, अंडरग्राउंड विद्युत केबल, ओवरब्रिज के नीचे सौंदर्यींकरण, अतिक्रमण हटाने के अलावा सड़कों का उच्चीकरण, जल भराव की समस्या का निदान एवं अन्य कार्य संपन्न कराए जाएंगे।

लगभग 25 लाख की धनराशि होगी खर्च

सर्विस रोड के इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट एण्ड अपग्रेडेशन के कार्य पर लगभग 25 लाख की धनराशि खर्च होगी। उपरोक्त धनराशि को शासन द्वारा पहले ही नगर निगम के निर्माण विभाग को अवमुक्त किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें:यूपी में MLC की 11 सीटों पर BJP ने तेज की तैयारी, इन चेहरों पर लगा सकती है दांव

बेवजह नहीं होगी तोड़फोड़

नगर निगम द्वारा स्पष्ट किया है कि सौंदर्यींकरण के कार्य के दौरान बेवजह नहीं की जाएगी तोड़फोड़। निर्देश के तहत कहा है कि उन्हीं दुकानों का चिन्हीकरण किया जा रहा है जो नाले के ऊपर अथवा सड़क पर बनाई गई हैं।

क्या बोले इंजीनियर

नगर निगम निर्माण विभाग के सहायक अभियंता प्रेमपाल सिंह ने कहा कि शासन के निर्देश पर सर्विस रोड के इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट एण्ड अपग्रेडेशन का कार्य शुरू हो गया है। इसके पहले चरण में वह दुकानें चिन्हित की जा रही है जो सड़क पर अवैध रूप से आगे नाले पर या सड़क पर बनाई गई हैं।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |