Hindi NewsUP NewsRecord broken Lucknow bullion market silver shines again gold prices also rise know new rates
लखनऊ के सर्राफा बाजार में टूटा रिकार्ड, चांदी फिर चमकी, सोने के दाम में भी उछाल, जानें नए रेट

लखनऊ के सर्राफा बाजार में टूटा रिकार्ड, चांदी फिर चमकी, सोने के दाम में भी उछाल, जानें नए रेट

संक्षेप:

लखनऊ के सर्राफा बाजार में चांदी ने शुक्रवार को फिर रिकॉर्ड तोड़ दिया। यह 2 लाख 600 रुपये किलो पहुंच गई। गुरुवार को 1,98,500 रुपये प्रति किलोग्राम थी, जो रिकॉर्ड स्तर था। एक दिन में चांदी 2100 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ी है।

Dec 12, 2025 09:39 pm ISTDinesh Rathour लखनऊ, प्रमुख संवाददाता
share Share
Follow Us on

लखनऊ के सर्राफा बाजार में चांदी ने शुक्रवार को फिर रिकॉर्ड तोड़ दिया। यह 2 लाख 600 रुपये किलो पहुंच गई। गुरुवार को 1,98,500 रुपये प्रति किलोग्राम थी, जो रिकॉर्ड स्तर था। एक दिन में चांदी 2100 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ी है। उधर, सोना भी 1 लाख 37 हजार 745 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। यह गुरुवार को 1,34,700 रुपये था। सोने में एक दिन में 3,045 रुपये की तेजी आई।

पिछले कुछ महीनों में चांदी की काफी मांग बढ़ी है। सोलर इंडस्ट्री में चांदी का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल हो रहा है। इलेक्ट्रिक वाहनों सहित इलेक्ट्रॉनिक गजट में भी इसका प्रयोग किया जा रहा है। सोलर पैनल और इलेक्ट्रॉनिक गजट की मांग दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, जिसके कारण भी बाजार में चांदी की मांग बढ़ी है।

इंडिया बुलियन एसोसिएशन (इब्जा) के नॉर्थ इंडिया हेड अनुराग रस्तोगी के अनुसार मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को चांदी की ज्यादा जरूरत है। इसलिए इसकी मांग बढ़ रही है, जिससे कीमतें भाग रही हैं। इसके अलावा अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की ट्रेड नीतियों के तहत चांदी पर टैरिफ लगने के डर से अमेरिकी कंपनियां चांदी का स्टॉक जमा कर रही हैं, जिससे दुनिया के बाकी हिस्सों में कमी हो गई है। चौक सराफा एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आदिश जैन और ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्ड स्मिथ फेडरेशन के संयोजक विनोद माहेश्वरी का कहना है कि आने वाले दिनों में चांदी और सोने की कीमतों में बढ़ोतरी होगी। कीमती धातुओं के दामों में वृद्धि वैश्विक बाजार के रुझानों, डॉलर के मुकाबले रुपये के उतार-चढ़ाव, और भू-राजनीतिक अनिश्चितता है।

लखनऊ सराफा बाजार में सोने-चांदी के भाव

दिसम्बरसोने के दामचांदी के दाम
011,29,9281,78,816
021,29,7291,76,402
031,29,6001,77,790
041,29,8751,73,877
051,30,3041,78,002
061,32,0321,78,881
071,32,0321,78,881
081,33,0331,82,103
091,32,4001,84,801
101,32,9001,88,780
111,34,7001,98,500
121,37,7452,00,600
(नोट: सोने का भाव 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम व चांदी प्रति किलो है।)
Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पिछले आठ सालों से काम कर रहे हैं। वह लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। पत्रकारिता में 13 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश की डिजिटल मीडिया और प्रिंट जर्नलिज्म में अलग पहचान है। इससे पहले लंबे समय तक प्रिंट में डेस्क पर भी काम किया है। कुछ सालों तक ब्यूरो में भी रहे हैं। यूपी और राजस्थान के सीकर जिले में भी पत्रकारिता कर चुके हैं। यूपी की राजनीति के साथ सोशल, क्राइम की खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। वायरल वीडियो की फैक्ट चेकिंग में दिनेश को महारत हासिल है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |
;;
;