भाजपाई पाताल के पाताल..., बंगाल चुनाव में मछली पर बोल अखिलेश के निशाने पर आए रवि किशन

Ajay Singh संवाददाता, लखनऊ
share

पश्चिम बंगाल चुनाव में रवि किशन ने बंगाल के लोगों से कहा था कि चार मई के बाद वे चार गुना मछली खा सकते हैं। उन्होंने टीएमसी पर यह अफवाह फैलाने का आरोप लगाया था कि भाजपा सत्ता में आएगी तो बंगालियों का मछली-भात खाना बंद करा देगी। अब रवि किशन के इसी बयान को लेकर अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा है। 

भाजपाई पाताल के पाताल..., बंगाल चुनाव में मछली पर बोल अखिलेश के निशाने पर आए रवि किशन

UP News : पश्चिम बंगाल चुनाव अपने अंतिम चरण में है। आज यानी 27 अप्रैल 2026 को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। इस बीच पश्चिम बंगाल चुनाव में मछली पर सांसद और अभिनेता रवि किशन द्वारा दिए गए एक बयान को लेकर यूपी में भी समाजवादी पार्टी और बीजेपी के बीच सियासी तीर छोड़े जाने लगे हैं। सपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविकिशन के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि भाजपाई चुनाव जीतने के लिए पाताल के भी पाताल में जा सकते हैं।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर लिखा-‘चुनाव जीतने के लिए भाजपाई पाताल के पाताल में भी उतर सकते हैं… भाजपाइयों ने गिरने की सारी हदें तोड़ दी हैं।’ यह प्रतिक्रिया उन्होंने भाजपा सांसद रवि किशन के उस ब्यान पर दी जिसमें उन्होंने कहा है कि चार मई के बाद चार गुना मछली खाओ।’ अखिलेश यादव ने इस प्रतिक्रिया के साथ अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर सांसद रवि किशन का वीडियो भी पोस्ट किया है।

Voice of UP

इस वीडियो में रविकिशन कहते सुने जा रहे हैं कि हम लोग बहुत सारा और मछली बिहार, यूपी और अन्य राज्यों जहां-जहां एनडीए-बीजेपी की सरकार है, वहां की भी मछलियां ला रहे हैं। यहां के कुएं, पोखरे और तालाब में डालेंगे। चार मई के बाद चार गुना ज्यादा मछली खाओ। हम लोग भांति-भांति की मछली हम लोग अन्य राज्यों से लाकर सबके कुएं-पोखरे में डालेंगे। कोई रोक नहीं है। सब झूठ फैलाया गया है टीएमसी द्वारा।’

मछली बन गई है पश्चिम बंगाल चुनाव में मुद्दा

बता दें कि मछली पश्चिम बंगाल में मुद्दा बन गई है। बंगाल में मछली काफी पसंद की जाती है और पश्चिम बंगाल में मछली खाने को लेकर जितनी सियासत हो रही है उससे साफ दिखता है कि यह वहां कितना मायने रखती है। रवि किशन के अलावा अन्य नेताओं ने भी बंगाल चुनाव में इस मुद्दे को उठाने की कोशिश की है। भाजपा नेताओं का कहना है कि पश्चिम बंगाल चुनाव में टीएमसी यह अफवाह फैला रही है कि यदि भाजपा सत्ता में आ गई तो बंगालियों का मछली-भात खाना बंद करवा देगी। जबकि यह कतई सही नहीं है। भाजपा सांसद रवि किशन ने इसी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा है कि सच यह है कि भाजपा सत्ता में आने के बाद बंगाल में और भांति-भांति की मछलियां लाएगी और बंगाली लोगों को और ज्यादा मछली खाने का मौका मिलेगा। उन्होंने टीएमसी पर भाजपा के बारे में अफवाह फैलाने का आरोप लगाया और लोगों से बहकावे में न आने की अपील की।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।