Hindi NewsUP NewsRapid Rail Namo Bharat Couple Obscene Act NCRTC dismissed employee who leaked CCTV footage
रैपिड रेल में कपल की अश्लील हरकत पर NCRTC का एक्शन, CCTV लीक करने वाला कर्मचारी बर्खास्त

रैपिड रेल में कपल की अश्लील हरकत पर NCRTC का एक्शन, CCTV लीक करने वाला कर्मचारी बर्खास्त

संक्षेप:

रैपिड रेल में मोदीनगर से मेरठ साउथ स्टेशन के बीच अश्लील वीडियो का मामला गरमा गया है। एनसीआरटीसी ने इसे संज्ञान में लेते हुए वीडियो लीक करने वाले कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया है। जांच में पाया गया है कि वीडियो नवंबर महीने का है।

Dec 21, 2025 11:12 am ISTPawan Kumar Sharma मुख्य संवाददाता, मेरठ
share Share
Follow Us on

रैपिड रेल नमो भारत में मोदीनगर से मेरठ साउथ स्टेशन के बीच अश्लील वीडियो का मामला गरमा गया है। एनसीआरटीसी ने इसका संज्ञान लिया है। जांच में पाया गया है कि वीडियो नवंबर महीने का है। साथ ही सीसीटीवी का वीडियो बनाने और उसे वायरल करने वाले व्यक्ति को चिह्नित कर सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शनिवार को रैपिड रेल नमो भारत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो कपल संबंध बनाते दिखे। इस मामले में एनसीआरटीसी के अधिकारियों ने बताया कि वीडियो की जांच कराई गई, जिसमें पाया गया कि वह नवंबर महीने का है। वीडियो में कंट्रोल रूम के आउटसोर्सिंग एजेंसी के एक कर्मचारी की भूमिका पाई गई। इस आधार पर संबंधित कर्मचारी को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

साथ ही अधिकारियों को सचेत किया कि कंट्रोल रूम की भी निगरानी की जाए। अब यात्रियों को जागरुक करने के लिए अभियान शुरू होने जा रहा है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो।

स्कूली ड्रेस में थी युवती

प्रेमी युगल ने रैपिड के अंदर अश्लीलता की। वायरल वीडियो में जो छात्रा दिखाई दे रही है, वह शहर के एक बड़े स्कूल का ड्रेस है। युवती ने कोट पहना हुआ था। जबकी जो युवक छात्रा के साथ है, वह सफेद स्वेटर पहने था। दोनों रैपिड में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। शर्मनाक हरकत मोदीनगर से मेरठ के बीच हुई। आसपास वीडियो में कोई दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसा प्रतीत हो रहा है केबिन में उस समय कम यात्री सवार थे।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma
"पवन कुमार शर्मा पिछले 3 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पवन अभी हिन्दुस्तान अख़बार की वेबसाइट Livehindustan.com में काम कर रहे हैं। इससे पहले ABP News में बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाएं और टूरिज्म पर लिखते हैं। पवन ने दिल्ली के भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले कानपुर के क्राइस्ट चर्च कॉलेज से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था।" और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |