यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, दरोगा की पिस्टल छीनकर भाग रहे पशु तस्कर को लगी गोली

यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, दरोगा की पिस्टल छीनकर भाग रहे पशु तस्कर को लगी गोली

संक्षेप:

देवरिया के बनकटा थाना क्षेत्र के दास नरहिया के पास यह मुठभेड़ हुई। पुलिस कस्टडी से भाग रहे पशु तस्कर ने दारोगा की पिस्टल छीनकर पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने के बाद पशु तस्कर को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

Nov 12, 2025 07:43 am ISTAjay Singh संवाददाता, देवरिया
share

यूपी पुलिस लगातार ऐक्शन मोड में है। पिछले दो दिन में तीन अपराधी पुलिस एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं। इसके साथ ही कई बदमाश पुलिस से हुई मुठभेड़ों में घायल हुए हैं। पशु तस्कर पुलिस के निशाने पर हैं। पुलिस उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शने के मूड में नहीं दिख रही। बुधवार की भोर में एक बार फिर यूपी पुलिस और बदमाशों के बीच गोलियां तड़तड़ाई हैं। इस बार देवरिया में भिड़ंत हुई है। इस एनकाउंटर में पशु तस्कर दिलीप सोनकर को पैर में गोली लगी है। पुलिस का कहना है कि वह कस्टडी में था और अचानक एक दरोगा की पिस्टल छीनकर पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगा था। जवाबी फायरिग में उसे गोली लग गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मिली जानकारी के अनुसार देवरिया के बनकटा थाना क्षेत्र के दास नरहिया के पास यह मुठभेड़ हुई। पुलिस कस्टडी से भाग रहे पशु तस्कर ने दारोगा की पिस्टल छीन ली और उसी पिस्टल से पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने के बाद पशु तस्कर को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। एएसपी समेत अन्य अधिकारियों ने मेडिकल कालेज पहुंच जानकारी ली।

11 गोवंश के साथ पकड़ा गया था दिलीप

बनकटा थाने की पुलिस ने मंगलवार को बिहार भेजे जा रहे 11 गोवंश के साथ पशु तस्कर दिलीप सोनकर निवासी परासिया करकटही थाना खुखुन्दू को गिरफ्तार किया था। बुधवार की भोर में पेट दर्द की शिकायत की तो पुलिस उसे अस्पताल ले जा रही थी। रास्ते में दरोगा का पिस्टल उसने छीन लिया और भागने लगा। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो पुलिस टीम पर ही उसने फायर झोंक दिया। पुलिस अपना बचाव करते हुए जवाबी कार्रवाई की। जिसमें पशु तस्कर के पैर में गोली लग गई और वह मौके पर गिर गया। इसके बाद उसे मेडिकल कालेज पहुंचाया गया। एएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अभिरक्षा से भाग रहे पशु तस्कर को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है।

सोमवार की देर रात मारे गए थे टिड्डा और दीनू

सोमवार यानी 10 नवंबर 2025 की देर रात मेरठ एसटीएफ ने एनकाउंटर में दो बदमाशों आसिफ उर्फ टिड्डा और दीनू को मार गिराया था। दोनों बदमाश वेस्ट यूपी के आधा दर्जन जिलों के साथ ही पड़ोसी राज्यों दिल्ली, उत्तराखंड और हरियाणा में भी दहशत का पर्याय बने हुए थे। इसके एक दिन पहले हापुड़ में पुलिस ने गौकशी में शामिल होने के आरोपी 50 हजार के इनामी बदमाश को हसीन को एक एनकाउंटर में मार गिराया था।

read moreये भी पढ़ें:
UP में डबल एनकाउंटर; चार राज्यों में दहशत थे STF के हाथों मारे गए टिड्डा और दीनू
UP में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, देवरिया, हापुड़ के बाद बदायूं में गौतस्कर से मुठभेड़
Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |